ब्रेकिंग
पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार...
आलोटजनसम्पर्कजावरातालनामलीपिपलोदारतलामसैलाना

नगर निगम आयुक्त एवं आलोट नामली पिपलोदा धामनोद जावरा सैलाना नगर पालिका अधिकारियों को शोकॉज नोटिस…

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सांसद विधायक निधि के लंबित कार्यों की समीक्षा की...

Publish Date: July 24, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सांसद, विधायक निधियों के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान वर्ष 2021 तक के नगर निगम रतलाम के 21 कार्य लंबित पाए गए।इसके साथ ही..

आलोट, नामली, पिपलोदा, जावरा, धामनोद, सैलाना के भी कुछ कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की, संबंधित नगरपालिका अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।बताया गया कि नगर निगम के 21 कार्य लंबित हैं।                                              इसके अलावा आलोट तथा नामली में  कार्य, पिपलोदा के 3 कार्य, जावरा, धामनोद, सैलाना में 1-1 कार्य विगत कई महीनों से लंबित पाए गए। जनपद पंचायतों के अंतर्गत समीक्षा में बताया गया कि जनपद पंचायत बाजना के 20, रतलाम के 12, सैलाना के 9 कार्य अत्यधिक लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। कलेक्टर ने जनपदों में चेतावनी दी, आगामी 15 दिवस में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला अंतर विभागीय समन्वय समिति बैठक के तहत जन्म-मृत्यु पंजीयन के बारे में इकाइयों के कार्य की समीक्षा कलेक्टर ने की। स्वास्थ्य विभाग के बारे में सिविल सर्जन तथा डीपीएमसी विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। वर्तमान में जनवरी से जून 2023 तक जिले में लगभग 86 प्रतिशत तथा मृत्यु का 87 प्रतिशत पंजीयन हुआ है जो कि गत वर्ष से कम है। इसके लिए सभी पंजीयन इकाइयों को निर्देशित किया गया। किसी भी आमजन को जन्म-मृत्यु पंजीयन में कोई दिक्कत नहीं आए यह सुनिश्चित करने के लिए भी कलेक्टर ने निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार, आयुक्त नगर निगम श्री ए.पी. सिंह गहरवार आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button