
(www.csnn24.com)रतलाम/सैलाना:- सैलाना नगर परिषद् का वर्ष 2023-24 की परिषद् की प्रथम बजट बैठक सम्पन्न हुई, नगर परिषद् अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला की अध्यक्षता में आहुत बैठक में 22 करोड़ 46 लाख 90 हजार 983 की अनुमानित आय एवं 22 करोड़ 45 लाख 98 हजार दो सो का अनुमानित व्यय दर्शाया गया है। सर्वानुमति से पारित इस बजट में कुल 92,783 की बचत दर्शाई गई है। बचत के इस बजट में 5 प्रतिशत संचित निधि भी रखी गई है जो कुल 15 लाख 59 हजार 200 होती है।
बढी बात यह है कि बचत के इस बजट में 01 करोड की लागत से सब्जी मार्केट काम्पलेक्स, 01 करोड की लागत से नवीन नगर परिषद् कार्यालय भवन, 1.50 करोड की लागत से सी.सी.रोड व 25 लाख की लागत से नगर में सी.सी.टी.वी कैमेरे लगाने के प्रस्ताव पारित किये गये है।
जलसंकट पर विशेष जोर
ग्रीष्म ऋतु सर पर है नगर में जल संकट उत्पन्न ना हो इसके लिए परिषद् की बैठक में जल संकट से निपटने हेतु विभिन्न मद में 03 करोड से अधिक राशि का प्रावधान रखा गया है। न.प. अध्यक्ष शुक्ला व मुख्य नगरपालिका अधिकारी लालसिंह राठौर ने बैठक में आश्वस्त किया कि नगर परिषद् निर्माण कार्यो के अतिरिक्त जनसमस्याओ पर भी अपना पुरा घ्यान देगी। जनता को किसी भी स्थिति में असुविधा ना हो इस पर नगर परिषद् का पुरा ध्यान है। अध्यक्ष व सी.एम.ओ ने नगर परिषद् के अधीकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिये की किसी भी स्थिति में जनता जर्नादन को कोई दिक्कत न हो।
नगर के सौन्दर्यीकरण पर भी परिषद् के इस बजट में खास तौर पर लगभग 02 करोड से अधिक की राशि का प्रावधान रखा गया है जिसमें विक्टोरिया तालाब, गोधुलिया तालाब, हनुमान सागर, किर्तीस्तम्भ गार्डन में बच्चो के खेलने हेतु झुले, चकरी, बगीचे के रखरखाव आदि हेतु बजट में प्रावधान रखा गया है।
बैठक में उपाध्यक्ष सुुनिता पाठक, पार्षदगण मीरा पाटीदार, सलोनी माण्डोत, कुुलदीप सिलावट, जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल, राधाबाई काग, चन्दा पारगी, कृष्णा चन्देल, पुष्पा राठौड़, आशा कसेरा, विशाल धभाई, हेमलता धभाई व विधायक प्रतिनिध प्रदीप राठौर, सांसद प्रतिनिध मनिषा सिलावट सहित नगर परिषद् कर्मचारी उपस्थित थे। बजट वाचन लेखासभापति मंगलेश कसेरा ने किया।





