ब्रेकिंग
तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य...
देशराजनीतिहॉबी मेनिया

पालतू कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस का कराना होगा रजिस्ट्रेशन, लगेगा सालाना शुल्क

रजिस्ट्रेशन के साथ ही पशु का पहचान चिन्ह जारी किया जाएगा

Publish Date: March 13, 2023

(www.csnn24.com)भोपाल, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब कुत्ते, बिल्ली, गाय, बैल, भैस और अन्य पशु पालने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए अलग-अलग सालाना शुल्क भी देना होगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ही पशु का पहचान चिन्ह जारी किया जाएगा। वहीं, यदि पशु को आवारा छोड़ा तो नोटिस पर जुर्माना देना होगा।

मप्र नगरपालिका (रजिस्ट्रीकरण तथा आवारा पशुओं का नियंत्रण) नियम 2023 में की है व्यवस्था 
नगरीय विकास और आवास विभाग ने यह व्यवस्था मध्यप्रदेश नगरपालिका (रजिस्ट्रीकरण तथा आवारा पशुओं का नियंत्रण) नियम 2023 में की है। नियमों में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले हर पशु को माइक्रो चिप, टैग अथवा किसी अन्य संसाधन से एक ब्रांडिंग कोड दिया जाएगा। इसमें पशुओं की श्रेणी में श्वान, बैल, घोड़ा, सुअर, ऊंट, खच्चर, बकरी, भेड़ या अन्य पशु शामिल हो सकते हैं। नियम के अनुसार एक साल बाद रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन शुल्क के 10 प्रतिशत की दर से पैनाल्टी लगेगी।

जानिए कितना लगेगा सालाना शुल्क
विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पशु मालिक को तीन महीने में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कुत्ते के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपए और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 50 रुपए, गाय,बैल के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपए और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 100 रुपए तथा अन्य पशु के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए और वार्षिक रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए लगेगा। रजिस्ट्रेशन कराते समय पशु के पानी, प्रकाश, रखने की जगह और उसके मल निष्कासन की व्यवस्था के बारे में जानकारी देनी होगी।

रजिस्ट्रेशन न कराने पर दस गुना पैनाल्टी 
विभाग के अनुसार पशु मालिक के तय समयसीमा में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के दस गुना पैनाल्टी का प्रावधान होगा। पशु मालिक को रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान पशु चिकित्सक का सर्टिफिकेट देना होगा। इसमें बताना होगा कि पशु को कोई संक्रामक रोग नहीं है। आवारा घुमने वाले पशुओं को कांजी हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद पशु मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा और पेनाल्टी लगाई जाएगी।

http://ospar.nic.in/forms.aspx

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button