ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
जावरारतलामसैलाना

जावरा कांग्रेस में बगावत ही बगावत.. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी…

कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्री माल का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को देने के पास साथ एक बार पुनः बगावत के सुर..

Publish Date: October 26, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम/जावरा कांग्रेस ने जावरा विधानसभा से हिम्मत सिंह श्रीमाल के स्थान पर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी घोषित करने के बाद विरोध स्वरूप स्थानीय कांग्रेस में इस्तीफो की बाढ़ आ गई है। करीब 10 पदाधिकारी ने मंच से इस्तीफा देने की घोषणा की , बैठक में 10 पार्षद भी शामिल हुए जिन्होंने घोषित प्रत्याशी का जमकर विरोध किया। वरिष्ठ नेताओं के मना करने के बाद भी आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप दो पुतले बैठक के बाद जलाए,3 घंटे चली बैठक के बाद हिम्मत सिंह श्रीमाल ने घोषित प्रत्याशी वीरेंद्र सिह पर हमला बोलते हुए कहा कि रतलाम कलेक्टर ऑफिस में प्रकरण क्रमांक 21/ जिला बदर/ 2021 की प्रति मंगाए तो घोषित प्रत्याशी की सारी स्थिति आम जनता के सामने आ जाएगी, 3 घंटे चली बैठक के बाद श्रीमाल बोले, 2 दिन बाद हम अपने पत्ते खोलेंगे।

वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं हिम्मत श्रीमाल

उल्लेखनीय की जावरा से कांग्रेस के द्वारा हिम्मत श्रीमाल को अपना उम्मीदवार बनाया गया था उसके पश्चात कुछ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा उनका विरोध किया गया विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राजेश भरावा, डीपी धाकड़ शामिल थे। यह तीनों काफी लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए मशक्कत कर रहे थे और तीनों अपना अपना टिकट तय मन कर चल रहे थे, परंतु अचानक से हिम्मत श्रीमाल को टिकट दे दिया गया उसके पश्चात से ही यहां पर विरोध के स्वर उठने लगे थे तथा कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा हिम्मत श्रीमाल का पुतला भी फूंका गया था तत्पश्चात बागी कांग्रेसियो ने कमलनाथ के निवास पर जाकर भी प्रदर्शन किया था। कांग्रेस प्रत्याशी के घोर विरोध को देखने के बाद यहां पर टिकट बदल गया है और अब वीरेंद्र सिंह सोलंकी का विरोध इन्हें टिकट मिलने के पश्चात शुरू हो गया है उन्हें बाहरी नेता बताते हुए आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं। कांग्रेस में मचे हुए इस घमासान ने जावरा चुनाव को रोचक बना दिया है और इन बगावत की सुरों का भाजपा सीधा-सीधा फायदा उठाने की तैयारी में है। जिस प्रकार से बगावत के शुरू उठ रहे हैं लगता है या मामला चुनाव तक थमने वाला नहीं है दोनों बगावती अच्छा एक दूसरे के खिलाफ पत्ते खोलने और पोल खोलने की बातें कर रहे हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button