ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
रतलामहॉबी मेनिया

रतलाम प्रेस क्लब द्वारा वर्ष 2022 के लिए श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित, आखिरी तारीख 31 मार्च

Publish Date: March 22, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब द्वारा वर्ष 2022 के लिए श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट से प्रविष्टियां आमंत्रित हैं। प्रविष्टियां जमा कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 नियत है।

रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी एवं सचिव यश शर्मा ‘बंटी’ ने बताया संस्था 4 श्रेणियों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं फोटोग्राफी) में कुल 10 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी श्रेणियों में तीन – तीन एवं फोटोग्राफी के लिए एक पुरस्कार रहेगा। ये पुरस्कार संस्था के दिवंगत सदस्यों के नाम पर होंगे। प्रत्येक पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए नकद, प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। इसके लिए सामाजिक सरोकार से जुड़ी श्रेष्ठ खबर व फोटोग्राफ का चयन प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया जाएगा। स्पर्धा में सिर्फ रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार और फोटो जर्नलिस्ट ही शामिल हो सकेंगे। यू-ट्यूब चैनल की खबरें स्वीकार नहीं की जाएंगी।

स्पर्धा के लिए पत्रकारों को दिनांक 1 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 के दौरान प्रकाशित अपनी श्रेष्ठ खबर एवं फोटो जर्नलिस्ट को अपने श्रेष्ठ फोटोग्राफ्स निर्धारित फॉर्मेट के साथ बंद लिफाफे में प्रस्तुत करना होगी। प्रविष्टियां 31 मार्च, 2023 को शाम 5.00 बजे तक ही स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई भी आवेदक (पत्रकार / फोटो जर्नलिस्ट) अधिकतम तीन खबरें या फोटोग्राफ्स ही प्रस्तुत कर सकेगा।

प्रविष्टि के बारे में इनसे करें संपर्क

पदाधिकारीद्वय ने बताया प्रविष्टियां श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार समन्वय समिति प्रभारी नीरज कुमार शुक्ला (मो. नं. 9826809338), सदस्य हेमंत भट्ट (9827047336) एवं नीरज बरमेचा (9302824420) के पास जमा कराई जा सकती हैं। इसके अलावा रतलाम प्रेस क्लब भवन पर भी प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार संबंधी जानकारी के लिए समन्वय समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में रतलाम प्रेस क्लब के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप पर भी समय-समय पर जानकारी साझा की जाएगी।

ऐसे प्रस्तुत करें प्रविष्टि

1. प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों को प्रत्येक प्रविष्ट (अधिकतम तीन) में समाचार पत्र में प्रकाशित अपनी सामाजिक सरोकार से जुड़ी श्रेष्ठ खबर तीन प्रतियों में प्रस्तुत करना होगी। सभी प्रतियों पर समाचार-पत्र का नाम, प्रकाशन की तारीख और आवेदक का नाम लिखा होना जरूरी है।

2. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों चैनल पर प्रसारित खबर सीडी में उपलब्ध कराना होगी। सीडी पर चैनल व पत्रकार का नाम तथा खबर प्रसारित होने की तारीख अंकित होना जरूरी है। इसके अलावा खबर की क्लिप समन्वय समिति के सदस्यों को उपरोक्त ब्योरे के साथ वाट्सएप पर भी शेयर करें।

3. डिजिटल मीडिया यानी पोर्टल के पत्रकारों को अपने या अन्य पोर्टल पर प्रकाशित अपनी श्रेष्ठ खबर की पीडीएफ (तीन प्रति में) प्रस्तुत करना होगी। पीडीएफ पर पोर्टल का नाम, आवेदक का नाम, प्रकाशन दिनांक तथा खबर का लिंक (URL) लिखा होना अनिवार्य है।

4. फोटो जर्नलिस्ट को प्रविष्ट के रूप में समाचार-पत्र में प्रकाशित अपना सामाजिक सरोकार से जुड़ा श्रेष्ठ फोटोग्राफ (तीन प्रतियों) में प्रस्तुत करना होगा। सभी प्रतियों पर समाचार-पत्र का नाम, प्रकाशन की तारीख और आवेदक का नाम लिखा होना जरूरी है। पुरस्कार हेतु अधिकतम तीन फोटोग्राफ्स प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

पुरस्कार की श्रेणी एवं नाम

प्रिंट मीडिया के सदस्यों के लिए…
1. स्व. श्री प्रकाश उपाध्याय स्मृति पुरस्कार
2. स्व. श्री सुरेश पंड्या स्मृति पुरस्कार
3. स्व. श्री सुशील नाहर स्मृति पुरस्कार

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों के लिए…
1. स्व. श्री रमेश ललवानी स्मृति पुरस्कार
2. स्व. श्री गोपाल सिंह कुशवाह स्मृति पुरस्कार
3. स्व. श्री प्रकाश खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार

डिजिटल मीडिया (पोर्टल) के सदस्यों के लिए…
1. स्व. श्री रमाकांत शुक्ला स्मृति पुरस्कार
2. स्व. श्री चांद शर्मा स्मृति पुरस्कार
3. स्व. श्री अशोक डोसी स्मृति पुरस्कार

फोटोग्राफी के लिए…
स्व. श्री गजानन शर्मा ‘मायडियर’ स्मृति पुरस्कार

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button