ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
देशमध्यभारतरतलामराजनीति

रतलाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कांग्रेस से मोहभंग शामिल हुए भाजपा में..

प्रदेश संगठन एवं अध्यक्ष को बे लगाम बताया... डॉ विक्रांत भूरिया पर FIR...

Publish Date: April 10, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम लोकसभा चुनाव के ठीक पहले रतलाम कांग्रेस को एक बार फिर बहुत बड़ा झटका लगा है। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने आज सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ उज्जैन में जाकर मोहन यादव के समक्ष भाजपा को ज्वाइन कर लिया। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को कल ही अपना इस्तीफा प्रेषित कर कर कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

पटेल ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन के द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार की तवज्जो नहीं दी जा रही थी लगातार उनकी अनदेखी की जा रही थी। उनका पूरा

राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है। कांग्रेस में अब ठेकेदारी प्रथा प्रारंभ हो गई है तथा ईमानदार और संगठन के लिए काम करने वाले लोगों की जगह नहीं रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी विधानसभा में की जान लगाकर कांग्रेस के लिए काम करा। अपने जीवन के 75 वर्ष कांग्रेस में कप दिए परंतु किसी भी प्रकार का सिला नहीं मिला। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आरोप लगाया कि जीतू पटवारी छिछोरेपन से कांग्रेस और संगठन को चला रहे हैं। उल्लेखनीय जब राहुल गांधी रतलाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर रतलाम आए थे तब भी जिला अध्यक्ष की पूरी उपेक्षा की गई थी। सैलाना में राहुल गांधी जहां पर रुके थे वहां पर जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल को कई घंटे उनसे मिलने के लिए बाहर बैठना पड़ा था और मात्र कुछ पल के लिए घंटा इंतजार के बाद उनकी मुलाकात राहुल गांधी से कराई गई थी।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पश्चात डॉक्टर विक्रांत भूरिया पर अब रतलाम झाबुआ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनीता नाहर सिंह चौहान के परिवार पर अपराधिक गतिविधियों का आरोप लगाने के चलते निर्वाचन आयोग में शिकायत के पश्चात अब डॉक्टर विक्रांत भूरिया पर भी FIR दर्ज हो गई है।

 

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button