
Publish Date: January 23, 2023
(www.csnn24.com)फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म ‘लाहौर: 1947’ में करीब 27 साल बाद सनी देओल के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा, “लंबे समय से हम एकसाथ फिल्म करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनी। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म ‘घायल’ (1990), ‘दामिनी’ (1993) और ‘घातक’ (1996) से भी बढ़िया होगी । ” बकौल संतोषी, फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।





