ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
रतलामशिक्षा एवं करियर

योगीन्द्र सागर महाविद्यालय मे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की गई प्रार्थना…

Publish Date: August 23, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम चंद्रमा पर भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम  के समस्त छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा शूभकामना दी गई । भारत का तीसरा मून मिशन (चंद्रयान-3) सफल हो इसलिए महाविद्यालय के संस्थापक  गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) और वाइस चेयरमैन  उमेश शर्मा ने भी तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश में विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रार्थना की  । इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर मे कार्यक्रम आयोजित कर के प्रो॰ दीपक शर्मा द्वारा बताया गया की भारत के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम  ही है की आज हमारा देश विश्व पटल पर  इतिहास रचने जा रहा  हैं ।

                                          महाविद्यालय के डीन एडमिन प्रो॰ अंजली वर्मा ने कहा कि भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला और चांद पर उतरने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद विश्व का चौथा देश बनने जा रहा है एवं डीन एकेडमिक प्रो॰गोविंद झंवर  ने बताया कि  भारत की ‘रॉकेट वूमन’ के नाम से मशहूर लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल को इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही संस्था  के सहसंचालक  वरदान शर्मा  ने बताया कि यह वो क्षण है जो हम सब भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला होगा ओर इस सफल परिक्षण के बाद ‘विक्रम’ लैंडर से हमारा प्रज्ञान-रॉबर बाहर आएगा और 14 दिन तक चन्द्रमा पर रहकर सारी जानकारी हमारे वैज्ञानिकों को प्राप्त होगी। योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट, रतलाम  परिवार कि ओर से यह  शुभकामना है कि भारत का चंद्रयान- 3 मील का पत्थर बने और एक नया इतिहास रचे ।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button