ब्रेकिंग
रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ, वक्ताओं ने... मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत...
जनसम्पर्कराजनीति

अब विवाहित बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार

शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी, पहली नियुक्ति भी हुई

Publish Date: February 8, 2023

(www.csnn24.com)भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब मध्यप्रदेश में विवाहित बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार होगी। मंगलवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में अनुंकपा नियुक्ति के नियमों में किए गए संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। पहले मामले में श्रद्धा मालवीय पुत्री आरएस राठौर तत्कालीन अपर संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के प्रकरण में नियुक्ति देते हुए आगे भी ऐसे प्रस्तावों पर अमल करने के निर्देश दिए हैं।

अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव
अनुंकपा नियुक्ति के नियमों में संशोधन कर शिवराज कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था जिसे मंगलवार की कैबिनेट बैठक में शिवराज कैबिनेट ने मंजूर कर लिया। कैबिनेट से मिली हरी झंडी के बाद अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में जो बदलाव हुआ है उनके तहत अब किसी दिवंगत अधिकारी-कर्मचारी की शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार होगी। बता दें कि अभी तक दिवंगत अधिकारी कर्मचारी की पत्नी या बेटे या फिर अविवाहित बेटी को ही अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान था। शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता पुराने नियमों के तहत नहीं थी।

श्रद्धा मालवीय को मिली पहली अनुकंपा नियुक्ति

विवाहित बेटी श्रद्धा मालवीय को मिली पहली अनुकंपा नियुक्ति
प्रदेश में पहली बार विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। श्रद्धा मालवीय को पिता आरएस राठौर के दिवंगत होने पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। आरएस राठौर आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय में अपर संचालक थे। लेकिन उनकी अचानक मौत हो गई। आरएस राठौर के बेटे गणेश ने बहन को अनुकंपा देने के लिए सहमति दी। बता दें कि गणेश राठौर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button