ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
रतलामराजनीति

कांग्रेस को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता, कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया, लेकिन भाजपा जो बोलती है वो करती है – मंत्री तुलसी सिलावट….

भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद...

Publish Date: May 9, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम,  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने रतलाम में भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता, कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया, लेकिन भाजपा जो बोलती है वो करती है। इसीलिए सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर बिना किसी लोभ के हम भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने आज यह मुकाम कार्यकर्ताओं के कारण हासिल किया है। लोकसभा का यह चुनाव विकास और प्रगति के साथ हमारे सम्मान का है। आज भारत विश्व में अपनी नई ऊंचाई को छू रहा है, जो हमारे लिए स्वाभिमान की बात है। भाजपा का सम्मान, विश्वास और शक्ति कार्यकर्ताओं से है। 5 दिन मोदी जी, भाजपा और काश्यप जी को दे दीजिए। इससे देश को एक स्थित सरकार मिलेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मैं यहां सिखाने नही, सिखने आया हूं। भाजपा के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है, जो हर चुनाव में मन से काम करता है। आज प्रदेश में जो भाजपा की सरकार बनी वो कार्यकर्ताओं की वजह से बनी। विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल था, और अब लोकसभा चुनाव फाइनल है। इसे भी जीतना है।


उन्होने कहा कि मोदी जी ने कोरोना काल में कुशल नेतृत्व किया, जिससे देश का सर ऊंचा हुआ है। उस समय कांग्रेस घरों मे बैठी थी और भाजपा सड़कों पर सेवा कार्य कर रही थी।
देश मे मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होते तो, भव्य राम मंदिर नहीं बनता। मोदी जी की वजह से धारा 370 हटी, तीन तलाक कानून बना है। और अब विकसित भारत का सपना पूरा होने वाला है।
आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण देते हुए रतलाम में हो रही चुनाव गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘अबकी बार-400 पार’ का लक्ष्य पूरा करने हेतु जी-जान से जुटा हुआ है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, भाजपा जिला मंत्री नेहा मेहर, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, वरिष्ठ नेता मधु पटेल, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल निन्धाने, जिला महामंत्री सुदीप पटेल, उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी, सुशील सिलावट, जिला मंत्री निखिल बोरीवाल, ज्योति खण्डेलवाल, जिला कार्यालय मंत्री यशवंत भाऊ, सह कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश बोरीवाल, प्रभु नेका, मोहन वर्मा, मोहन कुरवारा, योगेश कैथवास, दुर्गाशंकर खिंची, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिलावट, निर्मल मालवीय, धीरेन्द्र महावर, चंद्रप्रकाश मालवीय, ईश्वर बोराणा, प्रभु मेघवाल, रवि सोलंकी, मोहन टेलर आदि उपस्थित रहे। संचालन सुदीप पटेल द्वारा किया गया। आभार प्रभु सोलंकी ने माना।

सिलावट युवा समिति द्वारा अभिनन्दन
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिवालट का रतलाम आगमन पर समाजजनों एवं सिलावट युवा समिति ने अभिनन्दन किया। समिति के जयंतिलाल सिलावट, जितेंद्र सिलावट, आशीष सिलावट, नटवर सिलावट, चन्दन सिलावट, गोलू सिलावट, भारत सिलावट, देवकीनंदन सिलावट, कमल सिलावट एवं रितेश सिलावट आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!