ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
नारीरतलाम

नारी शक्ति का आग्रह कोई भी अभिभाषक कोचिंग संचालक के पक्ष में पैरवी न करे…

जागृत नारी शक्ति समिति एवं प्रबल वेलफेयर समिति की अध्यक्षा के नेतृत्व में दिया ज्ञापन...

Publish Date: April 13, 2024

(www.csnn24.com) कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं को बरगलाकर उनके अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाना एवं उनके शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी संजय पोरवाल के पक्ष में कोई भी वकील उसकी पैरवी ना करें इस आशय के साथ अब नारी शक्ति सामने आई है। तथा जागृत नारी शक्ति समिति अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सीमा टॉक एवं प्रबल वेलफेयर समिति की अध्यक्ष एवं एडवोकेट अदिति दवेसर ने इसी आशय और निवेदन के साथ एक पत्र जिला अविश्वाचक संघ के अध्यक्ष राजीव उबी को सोपा।

इसके साथ ही महिलाओं ने पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा से भी मुलाकात करी। एवं उनसे एक मांग पत्र सुनते हुए आगरा किया गया कि रतलाम के समस्त कोचिंग सेंटर में पढ़ने एवं काम करने जाने वाली युवतियों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश कोचिंग संचालक को दिए जाएं एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। नारी शक्तियों के द्वारा कोचिंग संचालकों की जांच की भी मांग की गई।

ज्ञापन में मांग की गई है कि:- शहर के 80 फीट रोड़ क्षेत्र में विजन इंग्लिश कोचिंग सेंटर के संचालन के नाम पर संचालक संजय पोरवाल द्वारा अपने कोचिंग में आने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाकर उन्हे ब्लैकमेल किया गया है।
एक पीड़िता की शिकायत पर रतलाम पुलिस प्रशासन ने संजय पिता मोहनलाल पोरवाल निवासी दिनदयाल नगर के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण भी दर्ज कर इसे गिरफ्तार भी किया गया हैं।इसके साथ ही इस आरोपित के कब्जे से सेकड़ो अश्लील वीडियों आदि भी बरामद किए गए हैं।
यह प्रकरण अपने आप में शहर के लिए कलंक है और इससे शहर के हर नागरिक का सिर शर्म से झुका है। आरोपी ने गुरु शिष्य परम्परा को कलंकित किया है ऐसे व्यक्ति समाज के बीच रहने के काबिल नही है अतः आपके माध्यम से रतलाम के अधिवक्ताओं से आग्रह है कि दुष्कर्म आरोपी संजय पोरवाल के पक्ष में पैरवी नही कर समाज को नैतिकता का संदेश देने का कष्ट करें ।ऐसे में हम सभी का भी ये दायित्व है कि आरोपित संजय पोरवाल को कड़ी सजा मिले।
शातिर मानसिकता वाले होकर बहन बेटियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने वाले संजय पोरवाल का केस शहर का कोई भी वकील ऐसे विकृत मानसिकता वाले आरोपित की पैरवी नही करे।
रतलाम शहर की समस्त महिलाये व जाग्रत नारी समिति आप सभी से हाथ जोड़ आशा करती है ऐसे घृणित कार्य करने वाले को कठोर से कठोर सजा दिलवाये ताकि भविष्य में ऐसा कोई व्यक्ति सोचने की भी कोशिश न करे ।और हमारे शहर की बेटियां सुरक्षित रह सके । ज्ञापन देने वालों ने विधा सांखला,आशा सोनी,बबिता नागर,पुष्पा शाह,सुषमा शर्मा,शिला,प्रीती सोलंकी एडवोकेट मोनिका,
बबली पाल ,सहित अन्य महिलाये उपस्थित थी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button