ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
जनहित ख़बरेरतलाम ग्रामीणराजनीति

कागजों में विकास देख विधायक दिलीप मकवाना भी हुए हैरान…

कलेक्टर एसपी को मामले से कराया अवगत...

Publish Date: August 17, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। कागजों में विकास की सड़क सहित विभिन्न कार्यों को देख ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी हैरान हो गए। विकास भी ऐसा कि जिस काम के नाम पर राशि स्वीकृत हुई, उसे सरपंच, सचिव और पूर्व सरपंच ने निकालकर पूरी खर्च कर दी गई लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा। यह मामला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर का है।

इसकी शिकायत विधायक श्री मकवाना के पास कलेक्टर कार्यालय में आयोजित निर्वाचन नामावली की समीक्षा बैठक के दौरान आई। गोपालपुरा के 200 से अधिक ग्रामीणजन विधायक से मदद की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत की। ग्रामीणजनों ने बताया कि सरपंच से जब इस बारे में सवाल किए तो उसके द्वारा घर बुलाकर मारपीट की गई।

ग्रामीणों की बात सुनकर विधायक श्री मकवाना ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में अवगत कराया तो उनके द्वारा उचित आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों को संतुष्ट करने के बाद श्री मकवाना ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठ गए और सभी को चाय पिलाने के साथ स्वयं ने भी पी।

इस दौरान ग्रामीणों ने श्री मकवाना को बताया कि सरपंच कहता है कि हमारे पास पावर है, तुम्हे मारने की। यह बात सुनकर विधायक मकवाना ने जवाब में कहा कि जनता ने हमे वोट देकर सरपंच -विधायक इसलिए नही बनाया कि हम आमजन से मारपीट करें, बल्कि इसलिए बनाया की हम उनकी सेवा कर सके, उनकी समस्याओं का निराकरण कर सके।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आते ही विधायक श्री मकवाना ने कलेक्टर को पूरा मामला समझाया। इस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों की टीम जांच के लिए गोपालपुरा पहुंचेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की होगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!