ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
जनहित ख़बरेरतलामरतलाम ग्रामीणराजनीति

43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का विधायक दिलीप मकवाना ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण….

Publish Date: June 8, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विधायक दिलीप मकवाना के द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विकास कार्यों की इन सौगातों के मिलने से ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है। 43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों के दौरान नाली निर्माण, चेक डैम निर्माण, सीएफएल समूह भवन निर्माण, सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्य होंगे। कुछ कार्य विधायक निधि से भी होंगे।

विकास कार्यों की सौगात के दौरान ग्राम जडवासा कला और ग्राम जड़वासा खुर्द में 43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का विधायक श्री मकवाना द्वारा भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इसमें ग्राम जड़वासा खुर्द में 8 लाख की लागत से बनने वाली नाली और ग्राम जड़वासा खुर्द में 14.9 लाख रुपए से बनने वाले चेक डैम के साथ 11.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला सीएफएल समूह भवन भी शामिल है।

विधायक श्री मकवाना ने बताया कि सीएफएल समूह भवन ग्राम जड़वासा कला और रतलाम जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि संपूर्ण जिले में यह एक मात्र सीएफएल भवन रतलाम ग्रामीण में स्वीकृत हुआ है। इस भवन के बन जाने से स्वंय सहायता समूह की बहनों को आजीविका चलाने में आसानी होगी। इसके साथ ही ग्राम जड़वासा कला में विधायक निधि द्वारा ₹6 लाख की राशि से निर्मित सीसी रोड व अन्य एक और 3 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण भी किया गया।

इस दौरान सरपंच प्रकाश मालवीय, उपसरपंच संजय पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष अध्यक्ष साधना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश परमार, सत्यनारायण पाटीदार, राजाराम सिंघाड़ सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!