ब्रेकिंग
15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा
मध्यभारतरतलामरेलवे

विधायक चेतन्य काश्यप ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा मांग पत्र…

रतलाम में कोच मेंटनेंस हेतु पिट लाइन की मांग पर रेलमंत्री ने डीआरएम को सर्वे कर प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश...

Publish Date: September 5, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के रतलाम आगमन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री काश्यप ने रतलाम में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलमंत्री श्री वैष्णव को मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित बड़़ी संख्या में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप द्वारा रेलमंत्री श्री वैष्णव को सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस को रतलाम तक बढ़ाए जाने, रतलाम-सूरत रेल मार्ग पर वंदे भारत को चलाने, रतलाम में कोच मेंटनेंस हेतु पिट लाइन की मांग करने के साथ अन्य कई मांगे की। श्री काश्यप से चर्चा के दौरान रेलमंत्री ने मांगों के उचित निराकरण के संबंध में उन्हे आश्स्वत किया। इसके साथ ही रतलाम में कोच मंेटनेंस के लिए पिट लाइन का सर्वे करके प्रस्ताव मंत्रालय भेजने के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य कई विषयों के संबंध में विधायक श्री काश्यप ने रेलमंत्री श्री वैष्णव से विस्तार से चर्चा की।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button