ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
जनसम्पर्कमध्य प्रदेशरतलामव्यापार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने की बैठक…

स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था हेतु दिए निर्देश....

Publish Date: January 31, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम / भोपाल सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर बैठक की।बैठक में भोपाल पुलिस कमिश्नर  हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर  पंकज श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त  हरेंद्र नारायण, एडीएम  सिद्धार्थ जैन, डीसीपी ट्रैफिक  संजय सिंह, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक  बसंत कौल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।प्रभारी मंत्री श्री काश्यप द्वारा निर्देश दिए गए कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में समिट के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था,भोपाल के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता हेतु उचित व्यवस्था करने के लिए आवेदन निर्देशित किया गया।प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने जीआईएस की तैयारियों को लेकर कहा कि यह आयोजन भोपाल के लिए एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने भोपाल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करने और समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने सभी संबंधित अधिकारियों से समर्पण और तत्परता के साथ काम करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समिट न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button