ब्रेकिंग
पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या पर होग... पुलिस के सामने फिर छात्रों को धमकाया, कहा -“नचवाने का शौक है तो अपनी बहन-बेटियों को लाओ” पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... पशु क्रूरता मामले में आरोपी अशरफ खान राउंडअप, सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प...
जनसम्पर्कमध्यभारत

जल जीवन मिशन रतलाम जिले में बेहतर क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को बधाई दी

जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Publish Date: March 28, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना का सफल क्रियान्वयन सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। योजना में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति सजग रहना और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। जल-स्त्रोतों को इस प्रकार चिन्हित किया जाए कि ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मिशन में पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए। जिला तथा राज्य स्तर के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वर्षा ऋतु से पहले सभी रेस्टोरेशन के कार्य अनिवार्यतः पूर्ण कर लिए जाएं।

इस दौरान रतलाम जिले में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर  नरेंद्र सूर्यवंशी तथा टीम को बधाई दी। रतलाम एनआईसी कक्ष में विधायक जावरा डा. राजेंद्र पांडे, पीएचई के कार्यपालन यंत्री  प्रदीप गोगादे, एसडीओ श्री सुनील मेडा तथा अन्य इंजीनियर उपस्थित थे। वीसी में विधायक डा. पांडे ने मुख्यमंत्री को रतलाम जिले में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर  नरेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री को जिले में जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

प्रमुख तकनीकी कार्य, पेटी कॉन्ट्रेक्टर को नहीं दिए जाएँ, घटिया और विलंब से हुए कार्य का भुगतान रोकें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले अपने कार्यों का रोडमेप बना कर सप्ताह वार लक्ष्य तय करें, कार्य को गति दें और जून-जुलाई तक पूर्ण होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवायें। योजनाओं के सुचारू संचालन और संधारण के लिए ग्राम पंचायतों, ग्राम, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को जागरूक कर दायित्व सौंपा जाए। एल एंड टी सहित जिन फर्मों को कार्य सौंपे गए हैं, वे प्रमुख तकनीकी कार्य, पेटी कॉन्ट्रेक्टर को न दें। जिलों में कार्य कर रही फर्म, प्रदेश के विकास में हमारी सहयोगी हैं। जिले के अधिकारी, ठेकेदारों से निरंतर संवाद में रहें। जिन ठेकेदारों के कार्य गुणवत्तापूर्ण हैं और जो समय-सीमा का पालन करते हैं, उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें। घटिया और विलंब से कार्य करने वालों के भुगतान रोके जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक के प्रथम सत्र में इंदौर और उज्जैन संभाग की जिलेवार समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन संभाग की समीक्षा के दौरान रतलाम के बाजना क्षेत्र के कुछ गाँवों के पानी में फ्लोराइड की समस्या के आने से एकल योजना के स्थान पर समूह योजना बना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button