ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
जनहित ख़बरेमध्य प्रदेशरतलामव्यापारहेल्थ इज वेल्थ

रतलाम का भी दूध पीता है इंडिया….जिलाधीश राजेश बाथम की कार्रवाई…. जांच रिपोर्ट आने का इंतजार…. डेलनपुर गणेश दूध संग्रहण एवं डेयरी में छापामार कार्रवाई…

क्या खाद्य विभाग इस रिपोर्ट को भी करेगी सार्वजनिक अथवा पुरानी परिपाटी चलती रहेगी... आज भी इंतजार है बहुत सारी रिपोर्ट का जो सार्वजनिक नहीं हुई....

Publish Date: July 21, 2024
(www.csnn24.com) रतलाम के डेलनपुर स्थित एक कॉलोनी में चल रही गणेश दूध संग्रहण फैक्ट्री पर आज कलेक्टर राजेश बाथम के नेतृत्व में जिला प्रशासन के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए वहां पर चेकिंग की गई तथा वहां से सैंपल कलेक्ट किए गए। प्रशासन को आशंका है कि यहां पर दूध में मिलावट की जाती है। मौके पर से केमिकल सहित कास्टिक सोडा की बोरियां भी वहां पर मिली है। हालांकि प्रशासन ने मात्र यहां से सैंपल कलेक्ट करें तथा जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। परंतु सूत्रों के मुताबिक यहां से दूध को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसमें कुछ केमिकल्स डाले जाते थे जो शरीर के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। ऑफ द रिकॉर्ड  फैक्ट्री के संचालक के द्वारा भी स्वीकार किया गया कि लंबे समय तक दूध को फटने से रोकने के लिए अथवा ताजा रखने के लिए उनके द्वारा कुछ केमिकल का प्रिजर्वेटिव के रूप में उपयोग किया जाता है और यह उनके द्वारा दूध को खरीदने वाले क्रेताओं की मांग पर किया जाता है। सभी दूध में यहां पर मिलावट नहीं होती है। उनके द्वारा किसी भी प्रकार से गलत मिलावट का इनकार किया गया। परंतु जिस प्रकार से वहां पर केमिकल एवं अन्य सामग्री मिली है तो वहां पर मिलावट से इनकार नहीं किया जा सकता है। रतलाम शहर एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि दूध के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं तथा दो से तीन दिन के बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लियर की जाएगी। इसके अलावा फैक्ट्री में साफ सफाई का भी अभाव देखा गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई बार फुटकर दूध विक्रेता दूध में खाने का सोड़ा मिलाते हैं इसके पीछे कारण यह रहता है कि दूध लंबे समय तक ताजा बना रहता है तथा विक्रय के दौरान फटता नहीं है। यदि लंबी दूरी तक दूध भेजा जाता है तो उसमें भी कुछ केमिकल और इसी भी प्रकार के तत्वों का उपयोग किया जाता है। गलती से इस प्रकार के दूध का उपयोग कर लिया जाए तो पेट में अल्सर चले इसके अलावा बच्चों में उल्टी डिहाइड्रेशन पेट दर्द आदि की समस्या हो सकती है। इस प्रकार का मिलावटी दूध पीने से आंतों तथा लीवर को भी नुकसान पहुंचता है ।रतलाम में जिस दूध प्लांट पर छापा मार कार्रवाई की गई वहां से दूध मंदसौर के अलावा राजस्थान गुजरात एवं अमूल को भी सप्लाई किया जा रहा था।
फैक्ट्री संचालक की सफाई यह है कि फैक्ट्री में उपयोग आने वाले उपकरण एवं बर्तन आदि की सफाई के लिए डिटर्जेंट एवं अन्य सामग्री यहां पर रखी गई है। अब देखना है कि 3 दिन में रिपोर्ट पॉजीटिव आती है अथवा नेगेटिव? क्योंकि रतलाम खाद्य विभाग के द्वारा जितने भी सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जाते हैं उनकी रिपोर्ट कब आती है ? कब खत्म हो जाती है? कितनी सही आती है कितनी गलत आती है ? कभी सार्वजनिक नहीं की गई…. हमेशा जो इस वेल मिलता है। इस बार जिलाधीश महोदय के द्वारा स्वयं वहां पर जाकर निरीक्षण किया गया है तो लगता है कि इस बार कोई पुख्ता कार्रवाई अवश्य होगी…. और जो इस वेल शायद नहीं मिले….. इंतजार करिए रिपोर्ट के आने का…
Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button