शहर की जनता से जुते लगवाऊंगा… महापौर प्रहलाद पटेल….
सोशल मीडिया पर महापौर ने जारी किया बयान.... नगर निगम की संपत्ति गमलो एवं लाइटों को क्षतिग्रस्त करने वालों को चेतावनी...

(CSNN24.NEWS) रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से स्पष्ट चेतावनी जारी करी है। यह चेतावनी महापौर ने उन असामाजिक तत्वों के लिए जारी करी है, जो लगातार नगर निगम की संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। चेतावनी में महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस से पहले में नगर की जनता से ऐसे लोगों को जूते लगवाऊंगा। महापौर का यह गुस्सा शहर में सोन्द्रीयकरण लिए लगाए गए गमले और स्ट्रीट लाइटों को तोड़ने को लेकर है।
महापौर ने अपने संदेश में कहा है कि मेरे नगर के मेरे परिवार के लोगों कुछ महीना पहले हमने सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर तक तथा महाराणा प्रताप चौक से दो बत्ती तक सोन्द्रीयकरण एवं पर्यावरण की दृष्टि से पौधों के गमले लगाए है। परंतु पता नहीं विगत 8 दिनों मे ऐसा क्या हो गया कि कुछ शरारती तत्व लगातार इन गमलो को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं इसके अलावा हमने मानक चौक से ब्रिज तक सेंट्रल लाइट भी लगाई थी उन्हें भी क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत 8 दिन में लगभग 15 के करीब गमलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चेतावनी दे रहा हूं ऐसे लोगों को जो यह हरकत कर रहे हैं पुलिस के हवाले करने के पहले पहले में शहर की जनता से आपके जूते लगवाऊंगा। क्योंकि यह शहर मेरे लिए शहर नहीं है मेरा घर है और मैं इसे बेइंतहा मोहब्बत करता हूं। मेरे शहर को नुकसान पहुंचने वाला इस शहर का ही नहीं देश का भी दुश्मन है। ऐसे लोगों को मैं छोड़ूंगा नहीं उनके ऊपर FIR के लिए कार्रवाई भी की गई है। एक गमले को क्षतिग्रस्त करने पर ₹10000 का जुर्माना लगेगा शासकीय कार्य में बड़ा और 6 महीने तक जमानत भी नहीं होगी। आगे उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह हरकत हो रही है उसके दोनों तरफ मार्केट है। हमारे नगर के परिजनों को देखकर भी नुकसान कर रहे हैं फिर भी यह लोग कुछ कहते नहीं उनका पीछा नहीं करते। उनको रोकने नहीं है क्या यह शहर आपका नहीं है। क्या आपको इस शहर से मोहब्बत नहीं है। क्या आपको सिर्फ अपने घर आंगन से मोहब्बत है यह अच्छी बात नहीं है।
निश्चित ही महापौर प्रहलाद पटेल का कहना सही है कि आम जनता को भी जागरूकता दिखानी चाहिए और ऐसे असामाजिक तत्वों को पकड़ कर सबक सिखाना चाहिए पुलिस के हवाला करना चाहिए।
CSNN24.NEWS इस संदर्भ में पहले भी अपील जारी कर चुका है कि पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक होना पड़ेगा और ऐसे लोगों को सबक सिखाना पड़ेगा….





