ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
रतलामराजनीति

मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे काम होते देखे, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती -मंत्री चेतन्य काश्यप….

राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाला दल केवल भाजपा- जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय....भाजपा सदस्य होना गौरव की बात, अगले चुनाव में पांचों सीटें जीतेंगे- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय...भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन...

Publish Date: April 11, 2025

www.csnn24.com रतलाम,  भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जोधाबाग में हुआ। इसमें सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

 

 

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल मंचासीन रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 11 वर्षो में विकसित भारत की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में ऐसे काम होते देखे है, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। आर्थिक विकास के साथ संस्कारों का विकास भी जरूरी है और मोदीजी ने सबकुछ कर दिखाया है।

मोदीजी की विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए श्री काश्यप ने कहा 11 सालांे में जो बड़े परिवर्तन हुए, उनमे स्वच्छता अभियान प्रमुख है, जिससे गांधीजी के छुआछुत समाप्त करने का मिशन का जागरण भी हुआ है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने डबल इंजन सरकार के रूप में नदी जोड़ो योजना पर बड़ा काम किया है। मोदी जी ने विकसित भारत 2047 का जो नारा दिया, उस पर तेजी से काम हो रहा है। श्री काश्यप ने राम मंदिर निर्माण से पूर्व हुए कार्यो पर प्रकाश डाला और विभिन्न योजनाओं से विकसित भारत का स्वप्न पूरा होने की रूपरेखा बताई। उन्होंने अपने विभाग में हुए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए सक्रिय सदस्यों से सारी जानकारी रखने का आह्वान किया।


जिला प्रभारी श्री पांडेय ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर कहा कि मोदीजी की मन की बात में सामाजिक परिवर्तन का ताना बना बुना जाता है। इससे पार्टी के सर्वस्पर्शी भाव भी प्रकट होते है। देश में 250 से अधिक गरीब कल्याण की योजनाए बनी है और भाजपा सबका साथ-सबका विकास का ध्येय लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाला कोई दल है, तो वह केवल भाजपा है। उसने सारे नफे-नुकसान छोड़कर एक देश, एक चुनाव का प्रस्ताव दिया है, तो देश हित में है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण के कई काम किए है, जिससे भाजपा आज विश्व की एक नंबर पार्टी बन गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सर्वप्रथम भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर प्रकाश डालते हुए पार्टी का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मना है। सबके लिए इस पार्टी का सदस्य होना गौरव की बात है, क्योंकि 21 अक्टूबर 1951 को जिस विचार को लेकर जनसंघ की स्थापना हुई थी, उसने 1977 में जनता पार्टी में विलय और 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना के बाद विराट रूप ले लिया है। प्रदेश में आज 65014 बूथ है और हर बूथ पर भाजपा की टोली काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जिले की 5 सीट जीतेगी। सम्मेलन को महापौर श्री पटेल ने भी संबोधित किया। आरंभ में अतिथियों ने भारत माता एवं भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्र माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी एवं विनोद यादव ने किया। संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार विनोद यादव ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!