ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
कानून एवं अपराधनामलीरतलाम

पति-पत्नी द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या…

कारण अज्ञात पुलिस जांच में जुटी....

Publish Date: May 7, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचेड़ में अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह मृतक के पिता जागे और उन्होंने दोनों को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया  उन्होंने जब अंदर देखा तो दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके पश्चात पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया तथा वहां पर भारी मात्रा में भीड़ लग गई। परिजनों ने तत्काल दोनों शवो को फांसी के फंदे से उतरा परंतु तब तक उनकी मौत हो गई थी। मृतक का नाम जितेंद्र बागरी है तथा उसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है।

तथा मृतिका का नाम दुर्गा बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र 23 वर्ष है सूत्रों के मुताबिक दुर्गा की पहले भी एक शादी हो चुकी थी। मृतक के पिता अंबाराम ने बताया सुबह- उठे तो उन्होंने दोनों को फांसी के फंदे पर लटका पाया किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं है। अंबाराम घर में आगे के कमरे में सोते थे तथा पीछे दोनों पति-पत्नी। घटना की सूचना मिलते ही नामली थाना प्रभारी तथा ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटन वाल

मौके पर पहुंचे तथा पंचनामा बनाकर दोनों शवो मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button