ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
खेल जगतरतलाम

स्वास्थ विभाग की क्रिकेट टीम शाजापुर और देवास को हराकर फाइनल में पहुंची

खेलो इंडिया

Publish Date: January 21, 2023

रतलाम (www.csnn24.com) खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ. रजनी डावर के मार्गदर्शन में  संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन में किया गया।   रतलाम जिले से विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की 11 खिलाड़ियों की टीम बनाकर भेजी गई थी। टीम में कप्तान आरबीएसके चिकित्सक डॉ. प्रीतम कटारा एवं उपकप्तान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वसीम खान को बनाया गया था। रतलाम जिले की टीम का पहला मैच शाजापुर के साथ खेला गया। शाजापुर टीम के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में शाजापुर टीम ने ओवर में 55 रन बनाने का लक्ष्य रखा था।  इस लक्ष्य को रतलाम जिले की टीम ने रनों का पीछा करते हुए मात्र ओवर में पूरा कर लिया और टीम ने जीत दर्ज की।   सेमीफाइनल का मुकाबला उज्जैन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची देवास टीम के साथ हुआ। देवास की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और रतलाम को ओवर में 36 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को रतलाम जिले की क्रिकेट टीम ने मात्र ओवर में पूरा कर लिया। शाजापुर के साथ हुए मुकाबले में मैन आफ द मैच आशीष राणा सीएचओ रहे जबकि देवास के साथ हुए मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्री देवेंद्र तोमर टीबीएचवी को मिला। संभागीय क्रिकेट  मुकाबले का फाइनल 22 जनवरी को खेला जाएगा। इसमें रतलाम जिले को ग्रुप बी में सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम के साथ खेलना होगा। रतलाम जिले की स्वास्थ्य विभाग की क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने पर सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button