ब्रेकिंग
मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर....
देशमध्यभारतरतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

एच1एन1/एच3एन2) इन्फ्लूएंजा पंक्षियों एवं दूसरें जानवरों से म्यूटेन्ट होकर इंसानों में फैलते हैं, डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एडवाइजरी जारी

सीजनल इन्फ्लूएंजा की रोकथाम व उपचार प्रबंधन के संबंध में एडवायजरी जारी

Publish Date: March 16, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच1एन1/एच3एन2) वायरस इन्फ्लूएंजा ए का सब टाइप है। डब्ल्यू.एच.ओं. के अनुसार (एच1एन1/एच3एन2) इन्फ्लूएंजा पंक्षियों एवं दूसरें जानवरों से म्यूटेन्ट होकर इंसानों में फैलते हैं। वर्तमान में बुखार और सर्दीखॉसी के मामलों में  बढोतरी हुई हैलोगों को थकान एवं कमजोरी से उबरने में 2 सप्ताह से ज्यादा का समय लग रहा है। वर्तमान में मौसम के बदलाव के कारण स्वाईन फ्लू सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच1 एन1/ एच3एन2) मरीजों की स्क्रीनिंग निदान उपचार व रोकथाम हेतु दिशा- निर्देशों का कडाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी चिकित्‍सकों को अलर्ट रहने के ‍निर्देश जारी किए  गए हैं।

लक्षण :- अचानक खॉसी और खराश के साथ 100.4 डिग्री फारेनहाईट बुखार अन्य लक्षण-मांसपेशियों या शरीर में दर्दसिरदर्दथकानउल्टी और दस्त (बच्चों में अधिक) भरी या बहती हुई नाक आदि सामान्‍य लक्षण हैं। सांस लेने में तकलीफखून की उल्टीपरिवर्तित मानसिक स्थितिथकान व कम दूध पीना (नवजात व छोटेबच्चों में)झटकें आनामूत्र उत्पादन में कमी72 घंटो में प्रारंभिक लक्षणों का बने रहने या बिगडनामधुमेहक्रोनिक किडनी रोग आदि पुरानी रोगो की स्थितियों का बिगड जाना विशेष जटिल लक्षण हैं।

बचाव:- संक्रमण से बचाव के लिए मास्‍क पहनें और भीडभाड वाली जगहों पर जाने से बचें। छींकते और खांसते समय मुंह को रूमाल अथवा कपडे से ढकें, तरल पदार्थ पीऐं। अपने हाथों से मुह और नाक को ना छुएं। बुखार और बदन दर्द होने पर पेरासीटामॉल लें। हाथ ना मिलाऐं और संपर्क अभिवादनों का उपयोग ना करें। सार्वजनिक जगहों पर ना थूकें। डॉक्‍टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक्‍स एवं अन्‍य दवाईयां ना लें। दूसरों के साथ बैठकर भोजन ना करें।

सीएमएचओ ने बताया कि जिला स्तरब्लॉक स्तर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर होने वाली मासिक एवं साप्ताहिक बैठकों में समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच3एन2) के रोकथाम एवं उपचार संबधित जानकारी से अवगत कराया  जा रहा है। सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच1एन1/एच3एन2) की जॉच हेतु जिला चिकित्सालय में आईसोलेशन वार्ड बनाये गये है जिनमें मरीजों को भर्ती कर उपचारित किया जावेगा। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज मे भी आईसोलेशन वार्ड बनाये गये है। संदिग्ध मरीजों की जॉच हेतु आई.डी.एस.पी.शाखा को सूचना दी जा सकती है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button