ब्रेकिंग
पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार...
रतलामशिक्षा एवं करियर

पीएम श्री विद्यालय शिक्षको का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न..

उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन...

Publish Date: June 9, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा द्वारा पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित शालाओं के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह- उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई! कार्यशाला के समापन के अवसर पर मुख्य वक्ता डाइट प्राचार्य अनीता सागर तथा अध्यक्षता वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नरेंद्र गुप्ता द्वारा की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती के के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यशीलों को संबोधित करते हुए डाइट के प्राचार्य अनीता सागर ने कहा कि पीएमश्री( पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सभी सभी सिफारिश को लागू किया जाएगा और उन सिफारिश को आकार देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित होना बहुत ही अनिवार्य हैं, इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में आपने जो भी सीखा है उसे अपने स्कूल के छात्रों को 100% देने का कार्य करेंगे। केंद्र सरकार की इस माहिती योजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी आप शिक्षकों पर हैं।

डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पीएमश्री स्कूल ऐसे सरकारी स्कूल होंगे होंगे जो न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर मजबूती से खड़े दिखेंगे, बल्कि शैक्षणिक स्तर पर भी इनकी ऊंचाई देखने को मिलेगी। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय ने इसके लिए कई अहम योजना बनाई है, इनमें से ही एक अहम योजना इनमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार करना है, इस कड़ी में यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगा।


डाइट के प्रशिक्षण प्रभारी एवं पीएमश्री विद्यालय प्रशिक्षण प्रभारी भंवरलाल सोनी ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में कंप्यूटर लैब , खेल खिलौना कौशल विकास तकनीकी शिक्षा जैसी पहलों को अमल में लाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना बहुत ही अनिवार्य है समापन अवसर पर सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उक्त कार्यशाला को व्याख्याता भवरलाल सोनी, राजेंद्र राव भोगलेकर, संगीता भट्ट, अलका आचार्य ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यशाला में विज्ञान विषय के सत्येन्द्र जोशी, प्रीती गोठवाल, अंजली गोस्वामी अंग्रेजी विषय के अंजली पाठक, नानालाल प्रजापति,जाकिर खान, गणित विषय के दिलीप शर्मा,शकीला खानम, हिंदी विषय के कवरलाल चौहान, सुनीतासिंह नरवरिया, रितेश गांधी, सामाजिक विज्ञान अंजुम खान, लीना राठौड़ द्वारा विषय विशेषज्ञ /मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया गया! संचालन व्याख्याता अलका आचार्य द्वारा किया गया, संगीता भट्ट द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button