ब्रेकिंग
बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी...
इंस्पिरेशनलजनसम्पर्कजनहित ख़बरेमध्यभारतरतलामशिक्षा एवं करियर

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन…

दक्षिता जैन ने कला संकाय की मेरिट की में किया पांचवा स्थान हासिल..

Publish Date: May 26, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम जिले के शा उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया।

उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य एस.के. कुमावतशिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरांवित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा 12 वी में कु. दीक्षिता जैन ने कला संकाय में 5 वा स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10 वी में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने 9 वा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में कु. प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 10 वी का परिणाम 95.8 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 90.7 प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में 43 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम 85.25 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 71.4 प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में 13.8 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल का बेसब्री से प्रतीक्षारत विद्यालय परिवार के प्रधान श्री सुभाष कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुमार कदमश्रीमती माया मौर्यासुश्री यशस्वी वर्माडॉ. ललित मेहतामनोज मूणतश्रीमती रीना कोठारीसुरेश राठौड़ईश्वर सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button