ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
देशमध्य प्रदेशरतलामराजनीतिसैलाना

आज भी अल्पसंख्यक वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ उठा रहा है क्योंकि वह सक्रियता से काम करता है…. विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा…

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 माह के कार्यकाल एवं विपक्ष द्वारा कर्ज लेकर विकास के प्रश्न एवं आरोप पर बोले उनके कार्यकाल और हमारे कार्यकाल की तुलना करें मिस्टर बंटाधार ने क्या किया था....

Publish Date: September 14, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज रतलाम आए वह रतलाम में भाजपा के सदस्य अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं प्रबुद्ध जनों नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सैलाना में उन्होंने विधानसभा चुनाव हार की समीक्षा करी एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बोला कि हम लगातार सैलाना विधानसभा हर रहे हैं और इसलिए आज मैंने सैलाना विधानसभा को सदस्यता अभियान के लिए चुना है। सैलाना में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मुसलमान ईमानदारी से काम करता है और अल्लाह की कसम खाकर झूठ नहीं बोलता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी ने जितनी भी योजनाएं चलाई सबका साथ सबका विकास को लेकर चलाई चाहे वह उज्ज्वला योजना हो आयुष्मान कार्ड योजना हो या अन्य अनाज किसी भी प्रकार की योजना हो की कहीं पर भी भेदभाव नहीं किया भले ही अल्पसंख्यक वर्ग हमें वोट नहीं देता है परंतु हमने तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करी।

उन्होंने तमाम योजनाएं लाडली लक्ष्मी लाडली बहन आदि के संदर्भ में उल्लेख किया इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि हमने किसी भी वर्ग अथवा समाज के साथ भेदभाव नहीं किया मुसलमान भी आज ईमानदारी से स्वीकार करता है कि उसके जीवन में जो बदलाव आया है वह मोदी जी के कारण उनकी योजनाओं के कारण आया है ऐसा मैंने बोला है। आज देश का मुसलमान इस योजना का सर्वाधिक लाभ उठा रहा है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती थी हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं। सबका साथ सबका विकास का भाव लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी पूरी इच्छा शक्ति से काम करता है। और वह हर योजना में सक्रियता से जुड़ते हैं।इसलिए वह इन योजनाओं का लाभ उठाने में सबसे आगे है और सबसे ज्यादा लाभ उन्हें ही इन योजनाओं का मिल रहा है। विष्णु दास शर्मा ने स्वीकार किया कि भाजपा की सारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुस्लिम वर्ग उठा रहा है क्योंकि वह इसका लाभ उठाने के लिए सबसे ज्यादा सक्रिय है। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर बोल कि इसमें कितने मुस्लिम हैं परंतु वहां पर एक भी उपस्थित नहीं था। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि सरकार के 9 महीना का कार्यकाल पूरा हो गया है तथा उनके विकास कार्यों के संबंध में विकास नामा के कार्यकाल और विकास कार्यों को कार्य को विपक्ष कर्ज के रूप में देखकर आरोप लगाते रहे हैं। इस पर उन्होंने पलटते हुए जवाब दिया कि आप स्वयम देखिए विपक्ष ने क्या करा था और कैसे काम कर रहे थे। उनके कार्यकाल की तुलना कीजिए। आप लोग तो जानते हैं मिस्टर बंटाधार का कार्यकाल कैसा था। आज मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button