ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराधरतलामसैलाना

नाबालिक बच्चों की लड़ाई में बड़ों में विवाद… दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़े दो मोटरसाइकिल जलकर खाक….

रतलाम जिले के सैलाना के भीलोखेड़ी की घटना.... बीच बचाव करने आई एक युवती घायल... देर रात को रतलाम से पहुंचे आला अधिकारी एवं पुलिस बल...

Publish Date: November 29, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के सैलाना में कल देर रात उस समय थोड़ा तनाव पैदा हो गया जब सैलाना के भीलों खेड़ी मैं आदिवासी समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पर दो मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। तथा मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई दोनों पक्षों के बीच लाठी एवं पत्थर भी चले  हालांकि पुलिस के द्वारा पथराव की घटना से इनकार किया जा रहा है। विवाद का कारण दो दिन पूर्व 12 एवं 13 वर्ष के दो नाबालिक बच्चों में मारपीट बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष समझौते के लिए पंचायत भवन क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया तथा लाठी बाजी के साथ पत्थर बाजी भी होने लगी पूरे घटनाक्रम में बीच बचाव करने आई एक युवती ज्योति पारगी के सर में चोट लगने के कारण विवाद और बढ़ गया। उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। विवाद के दौरान समझौते के लिए आए पिपली क्षेत्र के लोग वहां से भाग गए। तथा उनकी मोटरसाइकिल वहीं पर छूट गई जिसे दूसरे पक्ष ने आग लगा दी।

 

सूचना मिलते ही एसडीओपी एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा रतलाम से भी सीएसपी एवं औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी एवं पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराकर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है रात्रि के एक बजे तक पुलिस बल वहां मौके पर तैनात था।

 

सैलाना थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष समझौते के लिए एकत्रित हुए थे तथा नशे में होने के कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया पथराव जैसी कोई घटना नहीं हुई है सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल लगाया गया है।
इस दौरान सैलाना नगर पालिका परिषद की फायर ब्रिगेड मोके पर नहीं पहुंच पाई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला का कहना है कि फायर ब्रिगेड का फाइटर खराब था तथा उसे सुधारने भेजा था। परिषद के अन्य टेंकरों में भी पानी नहीं था। टेंकर पानी भरकर जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक दोनों मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई थी। उल्लेखनीय है की घटना स्थल से पुलिस थाना सैलाना एवं नगर पालिका परिषद सेलाना दोनों ही कुछ ही कदमो की दूरी पर है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button