
रतलाम (www.csnn24.com) रतलाम जिले के बड़ावदा मैं प्रसिद्ध शनि देव मंदिर पर शनिचरी अमावस पर श्रद्धालुओं का लगा ताता, वैसे तो हर शनिवार को हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, किंतु शनिचरी अमावस होने पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, बड़े

बुजुर्ग महिला बच्चे सभी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे और ऐसा दृश्य हर शनिचरी अमावस पर यहां मंदिर पर देखने को मिलता है, सुबह 10 बजे से लगाकर रात 10 बजे तक भंडारा चलाया जाता है, आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु

पहुंचकर शनि देव भगवान के दर्शन लाभ लेकर भंडारे की प्रसाद लेना नहीं छोड़ते, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पत्र व आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत भी दर्शन करने पहुंचे । जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर कर शनिदेव का आशीर्वाद लियाl





