देशस्वास्थ्य एवं चिकित्सा
एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा व कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइज़री

Publish Date: March 18, 2023
(www.csnn24.com)एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा व कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइज़री देखिए क्या है निर्देशl दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने देश में एच3एन 2 इन्फ्लुएंज़ा व कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एडवाइज़री जारी कर लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “इन्फ्लुएंज़ा से 65+ आयुवर्ग के बुज़ुर्गों, 5 साल से कम उम्र के बच्चों व फेफड़े संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज़ों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है।”





