ब्रेकिंग
पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार...
कानून एवं अपराधरतलाम

चाकूबाजी में एक युवक की मौत अस्पताल में परिजनों का फूटा आक्रोश

बीते 48 घंटों के अंदर चाकूबाजी की दूसरी घटना और मौत

Publish Date: February 10, 2023
(www.csnn24.com)रतलाम रतलाम के दीनदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके चलते एक 20 वर्षीय युवक की चाकू लगने से मौत हो गईl युवक की मौत की सूचना पर भारी मात्रा में अस्पताल में उसके परिजन एवं परिचित समाज के लोग एकत्रित हो गए,
और उन्होंने अस्पताल में जमकर आक्रोश व्यक्त कराl इस दौरान दो पक्षों का मामला होने के चलते भारी मात्रा में अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया तथा एहतियातन शहर के प्वाइंटों पर भी पुलिस को तैनात किया गया।
पूरे मामले के अनुसार पूरा घटनाक्रम रात को 10:30 बजे के करीब का बताया जा रहा है जिसमें 20 वर्षीय सोहेल नामक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई जबकि उसका चाचा अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इंदौर रेफर किया गया है ।पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने बताया कि अजहर के अनुसार वह एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे इसी दौरान किसी व्यक्ति  का बर्थडे मनाने के लिए एकत्रित हुए शंकर रितेश तथा उसके साथियों से उनका विवाद हो गया पूरा घटनाक्रम पुराने डीडी नगर थाने वाली गली में घटा। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी में अजहर तथा सोहेल चाकू लगने से गंभीर घायल हो गए चाकू सोहेल की पीठ में अंदर तक चला गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई ।जबकि अजहर को इंदौर रेफर किया गया है मौत की सूचना के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। तत्पश्चात पुलिस एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने समझाइश देकर मामले को शांत करा ।इस पूरे मामले में पुलिस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button