ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
रतलामराजनीतिस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

मेडिकल कॉलेज में 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल स्वीकृत

भाजपा मण्डल अध्यक्षगण ने जताया विधायक श्री काश्यप का आभार

Publish Date: March 14, 2023


(www.csnn24.com)रतलाम,
 राज्य सरकार से रतलाम को चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत रतलाम मेडिकल कॉलेज परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल स्वीकृत हुआ है। 16 करोड़ 63 लाख की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण होगा। रतलाम को मिली इस उपलब्धि के लिए भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्षगण द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप का आभार जताया है।
विधायक श्री काश्यप द्वारा किए गए प्रयासों से मिली सुविधा को लेकर मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी एवं विनोद यादव ने बताया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल भवन निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है। 50 बिस्तरीय इस अस्पताल में 2 ओ.टी., 2 आई.सी.यू. और लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। गंभीर हालत में आने वाले हृदय रोग एवं दुर्घटनाग्रस्त सहित अन्य बिमारियों के मरीजों को यहाँ तत्काल बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। मण्डल अध्यक्षगण के अनुसार विधायक श्री काश्यप रतलाम को यह सुविधा दिलाने के लिए काफी समय से प्रयासरत रहे है। उनके द्वारा निरंतर पत्राचार के अलावा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एंव स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी से इसकी मांग भी की जाती रही है। यह सौगात रतलाम के स्वास्थ्य जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button