ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
मध्यभारतरतलामराजनीति

कांग्रेस करेगी, 13 मार्च, 2023 को ‘‘राजभवन का घेराव-विशाल मार्च

कमलनाथ,जे.पी. अग्रवाल सहित प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ नेतागण-कांग्रेसजन होंगे शामिल

Publish Date: March 10, 2023

(www.csnn24.com)भोपाल, /रतलाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आगामी सोमवार 13 मार्च, 2023 को राजधानी भोपाल में राजभवन का घेराव-विशाल मार्च का आयोजन करेगी। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, पूर्व सांसद श्री जे.पी. अग्रवाल सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये यह जानकारी दी। तदानुसार उक्त दिनांक को दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायकगण और कांग्रेसजन जवाहर चौक पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए राजभवन के घेराव के लिए कूच करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में अपनायी गई क्रोनी कैपीटलिज्म की नीति से गहराये उत्पन्न आर्थिक संकट से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में तब्दील हो गई है। देश में बेहताशा बढ़ती हुई महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे निरंतर व उत्तरोत्तर अत्याचार, बलात्कार-सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उनकी निर्मम हत्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियां के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव-विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस ने उक्त आयोजन में समस्त जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलां के सभी साथियों, विशेष रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षां, मण्डलम और सेक्टर कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों सहित सभी कांग्रेसजनों को राजभवन घेराव-विशाल मार्च कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अनिवार्य रूप से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!