ब्रेकिंग
शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की...
खेल जगतरतलाम

एग्जाम वारियर्स के लिए कला चेतना मेला आयोजित कराएगा चेतन्य काश्यप फांउडेशन

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी करेंगे सहभागिता

Publish Date: January 18, 2023

रतलाम, (csnn24.com)भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत एग्जाम वारियर्स के लिए चेतन्य काश्यप फांउडेशन रतलाम में 22 जनवरी को कला चेतना मेला आयोजित करेगा। इसमें प्रधानमंत्रीजी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स पर आधारित आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा होगी। इसमें नगर के कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
फाउंडेशन अध्यक्ष एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छंटवे संस्करण में 27 जनवरी को विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद करेंगे। इससे विद्यार्थियों को तनाव दूर करने के उपायों एवं स्वयं के अनुभव साझा करने हेतु प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्रीजी चाहते है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी दहशत के माहौल से दूर रहे और आत्म विश्वास से त्यौहार के मूड में परीक्षा दे। इसके लिए भाजपा ने  आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन करने का आव्हान किया है। रतलाम में इसे चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से कला चेतना मेला के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियो को फाउंडेशन 11000 रूपए का प्रथम, 5000 रूपए का द्वितीय एवं 3000 रूपए का तृतीय पुरस्कार प्रदान करेगा। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को 1100 रूपए के पुरस्कार एवं 25 प्रतिभागियों को श्रेष्ठ कला का प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा। आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा में शामिल होने वाले सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कला चेतना मेला के तहत आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा 22 जनवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक बरबड स्थित विधायक सभाग्रह में होगी। इसके बाद 11 से 12 बजे तक श्रेष्ठ पेंटिंग का चयन होगा और दोपहर 12 बजे पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

स्कूलों के माध्यम से होगा पंजीयन –
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्रीजी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा के लिए गठित समिति की संयोजक रेखा गौतम, सहसंयोजक दिव्या शर्मा एवं आरती ठक्कर ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों का पंजीयन स्कूलों के माध्यम से होगा। पंजीयन हेतु फाउण्डेशन द्वारा सभी विद्यालयों में फॉर्म उपलब्ध करवा दिए गए है। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्रीजी की पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स पर आधारित रहेगी। इसके लिए सभी विद्यालयों को यह पुस्तक भी प्रदान कर दी गई है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button