ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
खेल जगतदेशमनोरंजन

23 देशोके साथ रतलाम में भी 02 अप्रैल को आयोजित होंगी “अहिंसा रन” (मैराथन)…

अहिंसा, शान्ति, प्रेम एवं एकताके संदेश को प्रसारित करेंगी "अहिंसा रन" (मैराथन)

Publish Date: March 29, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम जीतो चेप्टर एवं जीतो लेडीज विंग रतलाम इकाई के संयुक्त तत्वावधानमें अहिंसा रन की 02 अप्रैल को “अहिंसा रन” (मैराथन) का आयोजन रतलाम मेंभी किया जा रहा है| यह “अहिंसा रन” 23 देशो के साथ भारत में 68 अलग अलगजगह पर आयोजित होंगी| इस रन में एक लाख से भी ज्यादा प्रतियोगी हिस्सा लेने जा रहेहै|

जीतो चेयरपर्सन रितिका संघवी व सचिव श्वेता पाटनी ने बताया कि  “अहिंसा रन ” – यह एक मैराथन है। समस्तविश्व में अहिंसा, शान्ति,प्रेम एवं एकता के संदेश को प्रसारित करने हेतु अहिंसा रन का येआयोजन किया जा रहा हैं। यदि कोई व्यक्ति दौड़ नहीं सकता है तो वह इस मैराथन मेंपैदल भी चल सकता है तथा शामिल हो सकता है नेशनल जीतो लेडीज़ विंग सभी 68 चेप्टर (शहर)के साथ एक अहिंसा रन देश में आयोजित कर रहा है। जिसमे रतलाम जीतो लेडीज़ विंग भी हिस्सा ले रहा है।
जिसमे सभी लोग एक साथ, एकदिन,  एक ही समय परसभी जगहो से दौड़ना शुरू करेंगे। यह रन भले ही जैन समाज की(JITO) महिलाएंआयोजित कर रही हे जो संपूर्ण मानवता और विश्व शांति के लिए है। जिसमे बड़ी संख्यामें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे एक साथ हिस्सा लेंगे जिसमे पहली बार हजारों कीसंख्या में सभी लोग जाति, वर्ग व धर्म के बंधनो को तोड़कर एक साथदोडेंगे। अहिंसा रन ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ कराने के लिए भीरजिस्ट्रेशन कराया गया है।  जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनwww.ahimsarun.com पर हो चूका है। मैराथन दौड़ 3 वर्गों (3 किमी, 5 किमी व 10किमी ) मे होगी। अहिंसा रन 2 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम सेशुरू होगी तथा विभिन्न मार्गों से गुजर कर नेहरू स्टेडियम पर ही समाप्त होगी|  रैली में भाग लेने वालो को महिला वर्गएवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को तो कैशपुरस्कार दिए जाएंगे एवं इसके साथ 102 पतियोगियो को भी आकर्षक पुरस्कार वितरितकिये जायेंगे|

[googlepdf url=”https://csnn24.com/wp-content/uploads/2023/03/tinywow_WhatsApp-Image-2023-03-29-at-4.17.45-PM-1_18021750.pdf” width=”400″ height=”600″]

रतलाम में आयोजित होने वाली “अहिंसा रन” (मैराथन) में अभीतक 841 रजिस्ट्रेशन हो चुके है | 03 किमी के लिए 631, 05 किमी के लिए 165 एवं 10किमी के लिए 45 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है| “अहिंसा रन” (मैराथन) मेंपुरुषो, बच्चो के साथ साथ महिलाओ (लगभग 450) ने भी आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है|कार्यक्रम के अतिथि के रूप में शहर विधायक चैतन्य काश्यप, नगर निगम महापौरप्रह्लाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगे|

जीतो के अध्यक्ष जयंत जैन, सचिव राजकमल जैन , केअलावा जीतो लेडीज विंग उपाध्यक्ष सुरभि लुनिया, सहसचिव सोनालीजैन, स्पोर्ट्स कंवेनेर स्नेहा चोपड़ा, को-कंवेनेर आस्था बोथरा, ने शहरकी जनता से अपेक की है की “अहिंसा रन” (मैराथन) मेंअपनी उपस्तिथि दर्ज कराये एवं प्रतियोगी का उत्साहवर्धन करे| यह जानकारी मीडियाप्रभारी योगिशा बरमेचा एवं सारिका नाहर ने दी|

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!