ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
कानून एवं अपराधरतलामराजनीति

सूरज जाट ओर अन्य के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग अखण्ड ज्ञान आश्रम भक्त मण्डल ने दिया एसपी को दिया ज्ञापन

महिलाओं ने सेवादार पर लगाए गंभीर आरोप

Publish Date: March 22, 2023

(www.csnn24.com ) रतलाम 21 तारीख को भाजपा नेता सूरज जाट सहित पुलिस के द्वारा पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। उन पर आरोप लगा है कि उनके द्वारा अखंड ज्ञान आश्रम के सेवादार के साथ मारपीट की गई एवं उन्हें धमकी दी गई, परंतु अब इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है और रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले आश्रम के सेवादार के खिलाफ आश्रम के अनुयाई और महिलाएं उतर आई है। तथा उन्होंने सेवादार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं ।सैलाना बस स्टैंड स्तिथ अखण्ड ज्ञान आश्रम में घटित घटना के मामले में सूरज जाट ओर अन्य के खिलाफ दर्ज प्रकरण की वापसी की मांग को लेकर आज अखण्ड ज्ञान आश्रम भक्त मण्डल सड़क पर उतर आया। भक्त मण्डल के सेकड़ो अनुयायियों ने रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन दिया।

अखण्ड ज्ञान आश्रम के सेकड़ो अनुयायी आज फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। यहां से मौन जुलूस के रूप में एसपी आफिस पहुचे। यहां भक्त मण्डल की ओर से एक ज्ञापन एसपी अभिषेक तिवारी को दिया गया। ज्ञापन में बताया कि 18 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे की घटना के बाद आज 21 मार्च की शाम को एक झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण दर्ज करने से पुलिस की कार्यवाही पर ही गंभीर सवाल पैदा करता है।ज्ञापन में भक्त मण्डल ने बताया कि शिकायतकर्ता स्वामी देवस्वरूपनान्द द्वारा संतो ओर भक्तों को काफी परेशान किया जाता है।महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। उक्त मामले में एक ज्ञापन पूर्व में 21 मार्च को एक ज्ञापन भी दिया गया जिसकी जांच अभी लंबित है।

 

भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि देवस्वरूप आश्रम की गुरु परम्परा के विपरीत आचरण करता है।जिससे उनकी धर्मिक भावना आहत होती है। उसके द्वारा इस घटना पर 4 दिन बाद प्रकरण दर्ज करवाया गया है। जबकि जिन 5 अनुयायियों पर प्रकरण दर्ज किया गया उनमे से 3 अनुयायी उतर प्रदेश से दर्शनार्थ पधारे थे।भक्त मण्डल ने एसपी से मांग की की सूरज जाट तथा अन्य पर दर्ज प्रकरण का खत्मा किया जाए तथा देवस्वरूपनान्द पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने तथा आश्रम की मान्यता के विपरीत कार्य करने पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया जाए। ज्ञापन का वाचन कु आयुषी सोनी ने किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button