ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
खेल जगतरतलामराजनीति

विधायक क्रिकेट महोत्सव का आज होगा भव्य शुभारंभ – भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे मुख्य अतिथि और अध्यक्षता करेंगे विधायक चेतन्य काश्यप

शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर तैयारियां पूर्ण, लाखों रूपए की इनामी प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम होगी पुरूस्कृत

Publish Date: April 16, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम, शहर में खेल प्रेमियों के लिए आज से विधायक क्रिकेट महोत्सव की रंगारंग शुरूआत होने जा रही है। इसका शुभारंभ शाम 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चेतन्य काश्यप, विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा और महापौर प्रहलाद पटेल होंगे। शुभारंभ अवसर पर पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे।
उक्त स्पर्धा के लिए शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ आईटीआई के खेल मैदान को तैयार किया गया है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने समिति सदस्य नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, निलेश पटेल उपस्थित रहे।
विधायक क्रिकेट महोत्सव के रूप में आयोजित हो रही टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में लाखों रूपए की ईनामी राशि वितरित की जाएगी। स्पर्धा में 200 से अधिक टीमें सहभागिता कर रही है। शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर यह आयोजित होगी। इसके लिए दोनों मैदान पूरी तरह से तैयार है। विधायक क्रिकेट महोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा। उत्सव के नाम से खेलों के प्रति अलग भावना जागृत होती है, इसलिए इसे खेल महोत्सव नाम दिया गया है।

स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली गई है। स्पर्धा में सिर्फ शहर की टीमें भाग लेगी। टीम में दो खिलाड़ी 19 वर्ष की आयु के अनिवार्य है। अंतिम दौर में पहुंचने वाली टीमों के मुकाबले रात्रिकालीन होंगे। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की जाएगी। मैदान पर समिति सदस्यों के साथ विवेक शर्मा, अमित रायकवार, हितेश बरमेचा, संजय पांडे, भूपेंद्रसिंह, निर्मल हाडे़, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, धीरज सिंह सहित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button