
Publish Date: March 24, 2023
(www.csnn24.com)कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले कलबुर्गी (कर्नाटक) में हुए नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर जीत दर्ज की है। मेयर पद के बीजेपी के उम्मीदवार विशाल दरगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को एक वोट से हराया। डिप्टी मेयर पद के बीजेपी उम्मीदवार शिवानंद पिस्ती भी एक वोट से जीते।





