जनहित ख़बरे
प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना के साथ वरिष्ठता की मांग पर सीएम के नाम एडसीएम को ज्ञापन सौंपा,

Publish Date: February 13, 2023
जावरा csnn24 :- शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना के साथ वरिष्ठता की मांग पर सीएम के नाम एडसीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमे वरिष्ठता बहाली मंच जिला जावरा ने सभी संगठनों के साथ संयुक्त रुप से ने प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना करते हुए वरिष्ठता की एक सुत्रीय मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी जावरा को ज्ञापन दिया जिसमें नवीन शिक्षक संवर्ग के अध्यापक सैकड़ो शिक्षक साथियों ने ज्ञापन दिया। उल्लेखनीय है कि 1998, 2001, 2006, 2009, 2015 में भर्ती अध्यापक शिक्षकों की 1-7-2018 में संविलियन के स्थान पर नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति देकर प्रथम नियुक्ति दिनांक से पुरानी सेवा को शून्य कर दिया व दिवंगत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को समस्त आर्थिक लाभ से वंचित कर दिया है, आगे 19 फरवरी को मध्यप्रदेश में जिलास्तर पर ज्ञापन दिया जायेगा तथा 26 फरवरी को भोपाल में सम्मेलन आयोजित कर माननीय मुख्यमंत्री से समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया जायेगा।
वरिष्ठता बहाली मंच जावरा, पिपलोदा संयुक्त मोर्चा टीम के द्वारा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करने हेतू मुख्यमंत्री के नाम जावरा एसडीएम हिमांशू प्रजापति को ज्ञापन सपा गया ।
इस मौके पर नय्युम खान पठान, परसराम कापड़िया, मोहन सिंह सोलंकी, अशोक बंसल, संजय द्विवेदी, कैलाश चंद्र कपासिया, बाबूलाल छाबड़ा, शिवनारायण चौधरी, संजय श्रीवास्तव, कारूलाल जमड़ा, राजाराम शिंदे, अंजुम बानो, सुरेश जगदेव, दिनेश जायसवाल, राजेंद्र सोनी, रामनिवास कारपेंटर, सोमेश बारगल, लक्ष्मीनारायन लोट , मुकेश केथवास, समरथ सुनेरी, नंदकिशोर कारपेंटर, शिवनारायण चौधरी जूनियर, शशान्क दवे, राजेंद्र कारपेंटर, पंकज मेहता, लोकेश विश्वकर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे ।





