ब्रेकिंग
छलक गए नरोत्तम की आंखों से आंसू....दतिया उपचुनाव: नामांकन रैली में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, बोले-16... रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह और 80 वर्षीय ससुर की मौत, पत्न... रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ, वक्ताओं ने... मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ...
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्साहादसा

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह और 80 वर्षीय ससुर की मौत, पत्नी व दो बच्चे समेत पांच घायल…

Publish Date: July 13, 2026

(www.csnn24.com)  रतलाम। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शहर को गहरे शोक में डुबो दिया। भोपाल से रतलाम लौट रहे जिला चिकित्सालय के बाल चिकित्सालय में पदस्थ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह (42) की हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में डॉक्टर की पत्नी, दोनों मासूम बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है तथा बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है।
रात तीन बजे पुलिया के डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार देर रात करीब 3 बजे रतलाम-इंदौर फोरलेन पर धराड़ के आगे टोल प्लाजा से पहले हुआ। भोपाल से रतलाम लौट रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरा परिवार था कार में सवार

 


कार में डॉ. मनीष सिंह के साथ उनकी पत्नी स्टेफनी गुप्ता, दो बच्चे रैना और सयाना, साढ़ू अजय गुप्ता, उनकी पत्नी लवलीना गुप्ता तथा ससुर शिवनारायण राजौरिया सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर को मृत घोषित किया


मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने डॉ. मनीष सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके ससुर शिवनारायण राजौरिया ने सोमवार सुबह उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे में घायल डॉक्टर की पत्नी, दोनों बच्चों सहित अन्य परिजनों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
चिकित्सा जगत में शोक की लहर
डॉ. मनीष सिंह रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल चिकित्सालय में पदस्थ थे और अपनी सरल कार्यशैली व सेवाभाव के कारण मरीजों और सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
बिलपांक थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर देर रात करीब 3 बजे हुआ हादसा।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की मौके पर मौत।
80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
पत्नी, दो बच्चे सहित परिवार के पांच सदस्य घायल।
सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी।
बिलपांक थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button