ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
टेक्नोलॉजी

जियो ने ग्वालियर और जबलपुर में लॉन्च की 5जी सर्विस

देश के 72 और मप्र के 4 शहरों में जियो ट्रू 5जी सर्विस

Publish Date: January 7, 2023

रिलायंस जियो ने शुक्रवार को ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5G सर्विस लॉन्च की। इसके साथ ही देश के 72 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च हो चुकी है। मप्र के इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को देखते हुए जियो ने 2 और शहरों में अपने 5जी नेटवर्क को मजबूत किया है।

इससे पहले जियो इंदौर और भोपाल में भी ट्रू5जी सर्विस लॉन्च कर चुका है। आज से ग्वालियर और जबलपुर के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर ‘ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मुफ्त में 1 Gbps+ की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। रिलायंस जियो अब प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5जी सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर है।

एंड्रॉयड फोन पर कैसे शुरू करें 5G सर्विस

  • एंड्रॉयड फोन पर 5G इनेबल करने के लिए मोबाइल सेटिंग्स में जाएं।
  • अब फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाएं और प्रिफर्ड नेटवर्क पर पहुंचें।
  • यहां विभिन्न नेटवर्क जैसे 2G, 3G, 4G, 5G का ऑप्शन मिलेगा।
  • आप प्रिफर्ड नेटवर्क में 5G को चुनें और सेटिंग्स से बाहर आ जाएं।
  • 5G नेटवर्क में जब फोन आएगा तो अपने 5G पर स्विच कर जाएगा।

रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर में अपनी नंबर वन की पोजीशन पर कायम है। अक्टूबर में जियो ने देश में 14.14 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इससे जियो नेटवर्क के यूजर्स की संख्या बढ़कर 42.13 करोड़ पहुंच गई है। वहीं भारती एयरटेल से अक्टूबर में 8.5 लाख नए यूजर जुड़े हैं। इसके उसके यूजर्स की संख्या 36.50 करोड़ हो गई है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!