ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
कानून एवं अपराधरतलाम

दुष्कर्म का आरोपी कमलेश्वर डोडीयार गिरफ्तार

बांसवाड़ा डूंगरपुर के बीच घने जंगलों से फरार होने की तैयारी में था कमलेश्वर हाई कोर्ट से जमानत रद्द हो जाने के पश्चात सरेंडर होने की चल रही थी कवायदे

Publish Date: January 16, 2023

रतलाम (csnn24.com)जय आदिवासी युवा संगठन के नेता एवं जीवन पथ शिक्षा फाउंडेशन के एमडी 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी कमलेश्वर डोडियार को रतलाम जिला पुलिस के द्वारा बांसवाड़ा डूंगरपुर के बीच छापी वाड़ा जंगलों से गिरफ्तार कर लिया गया है l सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि सूत्रों  से इनपुट मिल रहा था कि कमलेश्वर डूंगरपुर के  छापीवाड़ाव जंगलों में छुपा हुआ है । जिसके पश्चात पुलिस की एक टीम के द्वारा सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान के नेतृत्व में 6 दिनों तक इसकी तलाशी करी तथा कल रात को इससे डूंगरपुर बांसवाड़ा के बीच घने जंगलों से गिरफ्तार किया गया, कमलेश्वर वहां से भी अपना सामान लेकर फरार होने की तैयारी में था। हालांकि कमलेश्वर के द्वारा डूंगरपुर थाने में सरेंडर करना बताया जा रहा है जिसका रतलाम पुलिस के द्वारा खंडन किया गया है। कमलेश्वर डोडियार दुष्कर्म के आरोप में काफी समय से फरार था तथा पुलिस के द्वारा उस इनाम भी घोषित किया गया था l कमलेश्वर डोडियार पर 26 वर्षीय युवती ने 4 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था l तथा महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के पश्चात पुलिस ने धारा 164 में युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए थे उसी के पश्चात से कमलेश्वर डोडियार फरार चल रहा था l उसकी तलाश में पुलिस कई जगह दबिश भी दे चुकी थी परंतु नाकामी हाथ लगी थी l

उल्लेखनीय की कमलेश्वर डोडियार ने फरियादी युवती से सगाई करी थी तथा उसके पश्चात लगातार उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था इसी दौरान उसने एक अन्य युवती से अपनी शादी की घोषणा कर डाली थी जिसके पश्चात फरियादी युवती के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और कमलेश्वर पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया पुलिस के द्वारा आज कमलेश्वर डोडियार को रतलाम न्यायालय में पेश किया जाएगा l ज्ञात हो कि कमलेश्वर डोडियार सैलाना विधानसभा से पूर्व में भी चुनाव लड़ चुका है ,तथा आगामी चुनाव में भी लड़ने की तैयारियां कर रहा था l इस पूरी कार्रवाई में सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान शिवगढ़ थाना प्रभारी अमित शर्मा इसके अलावा मनीष ओझा रवि चंदेल सतीश परमार सरवन थाना के शैलेंद्र सिंह सोलंकी हिमांशु एवं साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!