गार्डेनिंग का ऐसा जूनून की किसी 1 नर्सरी में भी एक साथ इतने प्रकार के पौधे नहीं मिलेंगे
इनके पास हे एक साथ 10 प्रकार के गुड़हल , 12 तरह के गुलाब , 10 तरह के सेवंती

रतलाम की राजबाग रहवासी मधुरिमा निगम ने अपने घर की बालकनी और छत को हज़ारो रुपए मूल्य के सुंदर बगीचे में बदल दिया है । खास बात यह है कि उनके खजाने में ऐसे कई पौधे हैं जो रतलाम ही नहीं बल्कि आसपास भी आसानी से नहीं मिलते लेकिन जिनका वेद पुराणों में आयुर्वेद में अमूल्य स्थान है साथ ही वह घर की शोभा भी बढ़ाते हैं । बागवानी की शौकीन मधुरिमा निगम ने बताया कि लॉकडाउन के पहले से उन्होंने पिछले 6 महिने से कई तरह के गमले और पौधे इकट्ठा करना शुरू कर दिया था और उनके स्टैंड भी बनवाए थे ।


घर के अन्य सदस्य और उनकी भतीजीया शिमोन निगम और देवांशी निगम के साथ मिलकर उन्होंने यह पौधे रोपे तथा उनकी कटिंग , ग्राफ्टिंग , केअर कर खाद पानी देकर बढ़ा किया तो आज 3 साल मेंउनके घर में कुल मिलाकर 150 से 200 पौधे हैं तथा पूरा घर हरियाली सुंदर रंग बिरंगे फूलों से महकती बगिया बन चुका है । उन्होंने गूगल से यूट्यूब से और किताबों से जानकारियां प्राप्त की तथा वे पौदों को नेचुरल खाद देती है। लॉकडाउन में भी उन्हें त्योहारों पर बाहर की फूल लाने की जरूरत नहीं पड़ती घर में ही इतने फूल आ जाते हैं कि मंदिर सजाया जा सकता है।



उनके पास कई तरह के गुलाब ,सेवंती,गुड़हल ,कनेर ,हैं तथा खुशबू देने वाले रात रानी चांदनी,चम्पा,मोगरा ,चमेली , दिन का राजा रंजय की बेल, गंधराज रजनीगंधा ,जैसे फूल भी है ।आमतौर पर ना मिलने वाले पौधों में से उनके पास केवड़ा , ब्रम्ह कमल, लक्ष्मी कमल, पान शम्मी जिसे स्वर्ण पौधा कहते है , पारिजात जो हरश्रृंगार या स्वर्ग के पौधे के नाम से जाना जाता है , विष्णुकांत , कृष्णकांता जिसे शंखपुष्पी या अपराजिता भी कहते है ,इनका उलेख वेद पुराणों रामायण में भी है । तथा ये ऐतेहासिक महत्व रखते है । शिमोन और देवांशी बताती हैं कि उनके पास 25 से 30 वैरायटी के शो प्लांट्स भी है जिनमें पाम, रबर प्लांट क्रोटन जैसी वैरायटी है , वास्तु का महत्व रखने वाले पौधे में उनके पास मनी प्लांट , लकी प्लांट ,हल्दी , आंवला , अनार , बेलपत्र , द्रोप घास , अशोक ,जामुन आदि भी है । उनके पास तुलसी, नीम,अजवाइन एलोवेरा, गिलोय ,मरवा जैसे औषधीय पौधे भी है ।



इन सभी पौधों का कुछ ना कुछ महत्व है ।और वह जल्द ही इस गिनती को और बढ़ाएंगे, सूरजमुखी , कमल ,जैसे ओर पौधे लगाएंगे ।सही तरह से उनकी देखभाल करने से उनके पौधे अच्छे फल फूल रहे हैं तथा उनके घर का और आसपास का वातावरण भी साफ ,पॉजिटिविटी और सुगंध से भरा हुआ रहता है ।वे इनमे घर की खाद बना कर डालती है केमिकल्स नही देती ।इतना ही नही उन्हें इंटीरियर डेकोरेशन और कुकिंग में भी इंटरेस्ट है इसीलिए वे Annapurna Kitchen Sheemon Chanu Ki Buaa ka Kitchen नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाती है । उन्हें खाना बनाने और सबको खिलाने में बहुत खुशी होती है ।उनका पूरा परिवार पर्यावरण प्रेमी है , उन्होंने स्ट्रीट डॉग फैमिली भी अडॉप्ट कर रखी है , उनकी सारी देखभाल वे ही करते है , वे स्ट्रीट डॉग्स या किसी भी ज़रूरतमंद जानवर की जैसे बीमार गाय निश्छल सेवा करते रहते है । उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्यों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया है और अब उनकी नायब बगिया को देखने और कई चीजें सीखने के लिए आसपास के लोग भी उनके पास आते हैं और वह इसी के साथ ही संदेश भी देना चाहती हैं पौधे भी आपके मन तथा घर दोनों को अच्छा रखते हैं तथा आपके आसपास एक पॉजिटिविटी क्रिएट होती है ,इससे पर्यावरण को भी लाभ मिलता है और फूल और फल का लाभ हम उठा सकते है। आप अपनी हॉबी को फ्री टाइम में पूरा कर सकते हैं और और ओर नई चीजें सीख सकते हैं।








