ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
इंस्पिरेशनलजनहित ख़बरेरतलाम

यह है समाज के असली नायक… 11 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

परिवारजनों के सहयोग से मेडिकल छात्रों को मिलेगा अध्ययन हेतु जीवनोपयोगी योगदान~ गोविंद काकानी.....

Publish Date: July 17, 2025

(www.csnn24.com)  रतलाम  जीवन के अंतिम पड़ाव के बाद भी समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेकर रतलाम के 11 नागरिकों ने देहदान का निर्णय लिया है। यह सेवा न केवल मेडिकल शिक्षा में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक आंदोलन की दिशा में भी कदम बढ़ाएगी।

यह जानकारी पूर्व संभागीय अंगदान-प्रत्यारोपण प्राधिकरण समिति सदस्य एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने दी। हाल ही में 4 प्रकरणों में 11 देहदान संकल्प पत्र भरे गए, जिनमें वृद्धाश्रम के 6 सदस्य भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक देहदानी को उनके परिवारजनों का पूरा समर्थन प्राप्त रहा।
संकल्पकर्ता एवं सहयोगी परिवारजन:
1. राजेंद्र कावड़िया (63) एवं अनीता कावड़िया (58), तेजा नगर – सहयोगी: पुत्री प्रगति सिंघवी एवं दामाद पुनीत सिंघवी (कोटा)। पूर्व में भी परिवार के दो सदस्य देहदान हेतु संकल्पित हो चुके थे। इस बार घर पहुंचकर गोविंद काकानी द्वारा फॉर्म भरवाया गया।


2. वीरेंद्र पोरवाल (72) एवं नैना पोरवाल (67), रामबाग – सहयोगी: पुत्र वरुण, सिद्धार्थ पोरवाल, कांतिलाल चोपड़ा। पूर्व घोषणा के बाद अब संकल्प पत्र आधिकारिक रूप से भरे गए।
3. कुशल कच्छारा (76), राजस्व कॉलोनी – सहयोगी: पुत्र मनीष कुमार, पुत्री नीलू, दामाद प्रतीक जैन, नातीन इशिका की सहमति पर समाजसेवी अंटू भैया की उपस्थिति में गोविंद काकानी द्वारा फॉर्म भरवाया गया। *4. वृद्धाश्रम, विरीयाखेड़ी के 6 सदस्य:*
ओमप्रकाश तिवारी (78) पिता हनुमान तिवारी
ओमप्रकाश सोलंकी (72) पिता बाबूलाल सोलंकी
घनश्याम जाधव (70) पिता कान सिंह
श्रीमती सुमनलता श्रीवास्तव (65) पति नरेंद्र कुमार
श्रीमती दापु बाई (83) पति मोहनलाल
श्रीमती रामप्यारी (65) पति पन्नालाल द्वारा देहदान की स्वीकृति प्रदान करी है|
गोविंद काकानी द्वारा वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों को जब देहदान की जानकारी दी गई तो वहाँ के कई सदस्यों ने गहरी रुचि दिखाई। प्रेरणा पाकर उक्त 6 सदस्यों ने वृद्धाश्रम संचालक कुलदीप सिंह चौहान की उपस्थिति में संकल्प पत्र भरकर देहदान का निर्णय लिया और समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उक्त जानकारी से काकानी ने जिलाधीश राजेश बाथम एवं शहर एसडीएम अनिल भाना को भी अवगत कराया |
*संकल्प पत्रों की प्रक्रिया*:
सभी संकल्प पत्र डॉ. अनीता मूथा (डीन, डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डे मेडिकल कॉलेज रतलाम) की सहमति से डॉ. जितेंद्र गुप्ता (एनाटॉमी विभाग प्रभारी) को सौंपे गए। डॉ. राजेंद्र सिंगरौले (देहदान प्रभारी) द्वारा देहदान पहचान-पत्र तैयार किए जा रहे हैं।
*देहदान के लाभ व शासन की पहल*
गोविंद काकानी ने बताया कि देहदान से मेडिकल विद्यार्थियों को शरीर संरचना का प्रत्यक्ष ज्ञान मिलता है। नेत्र व त्वचा दान से रोगियों को जीवन मिलता है। अंतिम संस्कार की लागत, लकड़ी की खपत और प्रदूषण कम होता है। साथ ही शासन द्वारा देहदानी परिवार को सामाजिक सम्मान व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।
देहदान हेतु संपर्क मो.9329310044: गोविंद काकानी

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button