ब्रेकिंग
शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की...
खेल जगतरतलाम

24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2024 को होगा…

क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन... तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक सम्पन्न...

Publish Date: December 21, 2023
24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2024 को होगा
(www.csnn24.com)रतलाम,
 क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2024 तक होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में आयोजन समिति के खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न हुई। इसमें खेल मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वां खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर होंगे। बैठक में खेल संयोजक, सहसंयोजक स्कूलों से चर्चा कर खेल मैदानों की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यकता अनुसार मैदानों को तैयार कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में खेल संयोजक और सहसंयोजकों ने भी अपने सुझाव दिए। उक्त सुझावों के आधार पर समिति सदस्यों ने उन पर चर्चा कर निर्णय लिए।

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी। इसमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्टव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आयोजन समिति ने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाए।

स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आर.सी. तिवारी, देवेंद्र वाधवा, अखिलेश गुप्ता, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्तव, गुलाम मोहम्मद, प्रद्युम्न मजावदिया, अमरीक राणा, राकेश शर्मा, पप्पू मेहता, जितेंद्र धुलिया, जितेंद्र सिंह राणावत, बबलू तिवारी, नरेंद्र राव, कंवलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button