
(www.csnn24.com)रतलाम शहर की एथलीट कृतज्ञा शर्मा तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एकेडमी चेन्नई में दिनांक 13- 3-2023 को आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी ।कृतज्ञा ने विगत 9 जनवरी से 12 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में 100, मीटर बाधा दौड़,200 मीटर दौड़,हाई जंप, लांग जम्प,शाट पुट,भाला फेंक,800 मीटर दौड़,(हेप्थालन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उसका चयन आल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ हे इस स्पर्धा में भाग लेने वाली कृतज्ञा मध्य प्रदेश की प्रथम बालिका है कृतज्ञा विगत सात वर्षों से लगातार 100मीटर बाधा दौड़ में मध्यप्रदेश की स्वर्ण पदक विजेता है*
*कृतज्ञा की इस उपलब्धि पर डा राजेश शर्मा, एथलेटिक्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अमानत खान,शा कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य मिश्रा सर ,क्रिडा अधिकारी रूपेंद्र फरस्वाण , प्रो एस एस मोर्या,जिला शिक्षा खेल अधिकारी आर सी तिवारी खेल संघ के चेयर मैन दीपेन्द्र ठाकुर, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के* *जिला संयोजक अनुज शर्मा, खेल प्रेमी निरज त्रिवेदी,पतंजलि योगपीठ के विशाल वर्मा, विलियम जेम्स,नवीन निलंबन,वीरेंद्र गुर्जर, दुर्गाशंकर मोरल , निलेश परमार, प्रभुलाल सोलंकी,विक्रम बाथव,नवीन व्यास ,जनक नांगल , गोपाल शर्मा,टीनू चोहान,निमित शर्मा,गौरव मेहता, राजेश कोठारी, अर्पित कुमावत, अशरफ़ हाफिज आदि विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी*





