ब्रेकिंग
रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ, वक्ताओं ने... मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत...
रतलामशिक्षा एवं करियर

रतलाम राॅयल काॅलेज को मिली एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति,जिले का प्रथम महाविद्यालय…..

Publish Date: June 16, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली ने राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज को इसी सत्र 2025-26 से एम.फार्मा (M.Pharma) पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की है।

राॅयल काॅलेज रतलाम जिले का प्रथम महाविद्यालय है, जिसको एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त हुई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा राॅयल काॅलेज की अधोसंरचना, प्राध्यापकों एवं उपलब्ध संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुये एम.फार्मा पाठ्यक्रम को इसी सत्र से प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई है। राॅयल काॅलेज में एम.फार्मा फार्मास्युटिक्स ब्रांच में अध्ययन करवाया जावेगा।

फार्मास्युटिक्स विषय में विद्यार्थियों को दवाईयों के निर्माण, विकास और वितरण संबंधित समस्त पहलुओं का अध्ययन कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को फार्मास्युटिक्स कंपनीयों के विभिन्न विभागों जैसे पैकेजिंग, मार्केटिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन संबंधित रोजगार आसानी से प्राप्त हो जाते है।

यह जानकारी देते हुये राॅयल काॅलेज के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि, राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स वर्ष 2008 से बेचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मेसी) तथा वर्ष 2020 से डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मेसी) पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। श्री गुगालिया ने यह भी बताया कि, राॅयल काॅलेज फार्मेसी में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने वाला रतलाम जिले का सबसे पहला महाविद्यालय है।

राॅयल काॅलेज में संचालित बी.फार्मेसी एवं डी.फार्मेसी पाठ्यक्रम को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से अनुमोदन पूर्व से प्राप्त है, साथ ही साथ इन दोनों पाठ्यक्रमों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) की सेक्शन 12 की अनुमति भी प्राप्त है, जिससे राॅयल महाविद्यालय से अध्ययनरत् विद्यार्थियो को मेडीकल लायसेंस प्राप्त करने की पात्रता बन जाती है।

रतलाम जिले में केवल राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज को ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से अनुमति के साथ साथ सेक्शन 12 की अनुमति भी प्राप्त है, जिससे यहाॅ अध्ययनरत् विद्यार्थी अपने मेडीकल लायसेंस प्राप्ति की अग्रिम प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

श्री गुगालिया ने बताया कि, अगले शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में फार्मास्युटिकल कैमेस्ट्री, फार्माकोग्नाॅसी, फार्माकोलाॅजी ब्रांच में एम.फार्मा प्रारम्भ किया जावेगा।

राॅयल महाविद्यालय में एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त होने पर संस्था के निर्देशक, प्राचार्यगण, प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाॅफ ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button