ब्रेकिंग
नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम - बालिकाओं ने तलवारों के साथ खेला गरबा , दुर... SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को.... रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत; चेयरमैन श्री ... रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन: लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह... महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को द... श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... मुख्यमंत्री मोहन यादव शोक संवेदना प्... धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अ... शारदीय नवरात्रि 2026 : 11 अक्टूबर से शुरू नवरात्र , 20 अक्टूबर को दशहरा नाना पाटेकर का निधन: अभिनय की दुनिया का बेबाक चेहरा हमेशा के लिए खामोश... YouTube और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बदल रहे नियम, 2027 से कमाई की राह होगी और कठिन...
रतलामशिक्षा एवं करियर

रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत; चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र…

Publish Date: October 18, 2026

(www.csnn24.com)रतलाम रॉयल कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य ‘फ्रेशर्स पार्टी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के फूलों और सुमधुर स्वागत गीतों से गर्मजोशी भरे सत्कार के साथ हुई।

समारोह की अध्यक्षता रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के चेयरमैन  प्रमोद गुगालिया ने की ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. नेहा सराफ, साइकोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविद डॉ. वेणु शर्मा, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (रतलाम) की सहायक प्राध्यापक डॉ. आशा राजपुरोहित, तथा वर्चुअस वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं किड्जी स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती प्रियंका पांडेय उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, रैंप वॉक आदि मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया और पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना दिया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन  प्रमोद गुगालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तीन  महत्वपूर्ण मूलमंत्र दिए:
*स्टे क्यूरियस (Stay Curious – जिज्ञासा बनाए रखें)*: हमेशा हर विषय के प्रति अपनी जिज्ञासा जीवित रखें। जो भी चीज़ें आपको सीखने को मिलें, उनके प्रति प्रश्न पूछिए और उसका संतोषजनक समाधान पाकर ही संतुष्टि रखिए।
*इम्ब्रेस फेलियर (Embrace Failure*- असफलता को स्वीकार करें और आगे बढ़ें): असफलता से कभी न डरें। यदि कभी असफल होते हैं, तो उससे घबराने के बजाय पूरी मेहनत और नई ऊर्जा के साथ वापस उठें और अपने मार्ग को प्रशस्त करते हुए आगे बढ़ें।
*मेंटेन बैलेंस ऑफ लाइफ (Maintain Balance in Life – जीवन में संतुलन रखें)*: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, खेलकूद और परिवार—इन सभी के बीच हमेशा एक बेहतरीन संतुलन बनाकर रखना चाहिए। केवल एक कार्य से काम नहीं चलता; पूरी ज़िंदगी में सर्वांगीण संतुलन बनाए रखने से ही निश्चित रूप से सफलता अर्जित होती है।

*विद्यार्थियों का एजुकेशनल टूर:*
जब संस्था प्रमुख व चेयरमैन  प्रमोद गुगालिया ने आगामी दिनों में रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नाटक और गोवा टूर पर ले जाने की घोषणा की, तो पूरा हॉल छात्र-छात्राओं की जोरदार तालियों से गूंज उठा!

कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर कॉलेज प्रशासक प्रोफेसर दिनेश राजपुरोहित ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जूरी सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर तथा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन थीम आधारित गतिविधियों पर देवांश सोनी, निहाल वर्मा, सलीना खान, नमिता पटीवाला, निगार खान, मेघा जटिया, यशस्वी जोशी, वंशिका बैरागी आदि विद्यार्थियों ने किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button