ब्रेकिंग
नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम - बालिकाओं ने तलवारों के साथ खेला गरबा , दुर... SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को.... रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत; चेयरमैन श्री ... रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन: लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह... महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को द... श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... मुख्यमंत्री मोहन यादव शोक संवेदना प्... धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अ... शारदीय नवरात्रि 2026 : 11 अक्टूबर से शुरू नवरात्र , 20 अक्टूबर को दशहरा नाना पाटेकर का निधन: अभिनय की दुनिया का बेबाक चेहरा हमेशा के लिए खामोश... YouTube और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बदल रहे नियम, 2027 से कमाई की राह होगी और कठिन...
रतलामशिक्षा एवं करियर

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को….

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल...

Publish Date: October 18, 2026

(Www.csnn24.com) रतलाम। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), कॉलेज परिसर, महू-नीमच रोड, धराड़, रतलाम में पहली बार देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा BPS (Business Process Services) पद हेतु ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनी में करियर बनाने और कॉर्पोरेट जगत में अपने भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ने और उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री उमेश शर्मा ने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कर भर्ती अभियान में भाग लेने की अपील की।

*पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:* इस भर्ती अभियान में BBA, B.Com, BA, BBM, BMS, BAF एवं BBI के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी; B.Sc. के वर्ष 2024 एवं 2025 के उत्तीर्ण विद्यार्थी (Computer Science एवं IT को छोड़कर); तथा M.A. एवं M.Com के वर्ष 2025 एवं 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, कंपनी के निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार भाग ले सकते हैं।

*पंजीकरण एवं अन्य जानकारी:* इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती अभियान से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर में दिए गए विवरण एवं QR कोड का उपयोग करें।

रजिस्ट्रेशन लिंक: https://forms.gle/fUpgQCDgs8ovHW7v9

SYSITS का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने, रोजगारोन्मुखी अवसरों को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button