ब्रेकिंग
रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ, वक्ताओं ने... मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत...
रतलामराजनीति

किसान की फसलों के मुआवजे तथा बीमा को लेकर दिया ज्ञापन

अभी तक नहीं पहुंचे जिम्मेदार खेतों पर

Publish Date: March 9, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम विगत दिनों ग्रामीण अंचल में हुई बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है तथा उनकी फसलें नष्ट हो गई हैl तथा कुछ फसलों के दाने खराब हो गए हैंl जिसके चलते मुआवजे की मांग को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश भरावा के नेतृत्व में आज किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर कार्यालय पर ग्रामीण तहसीलदार गोपाल सोनी को सौंपा गयाl बड़ी मात्रा में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे जहां पर उन्होंने ज्ञापन सौंपाl ज्ञापन में मांग की गई है कि अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग का कोई भी अमला नहीं पहुंचा है और किसी भी प्रकार का सर्वे नहीं हुआ हैl और बीमा कंपनियों के द्वारा भी किसानों की सुध नहीं ली गई हैl राजेश भरावा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करी है कि किसानों को बिना सर्वे के समान रूप से मुआवजा दिया जाए जिससे किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होl उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में  बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों ,चने तथा अन्य फसलें नष्ट अथवा खराब हो गई है जिसके चलते अन्नदाता हैरान और परेशान हैं और उसे तत्काल मुआवजे की आवश्यकता है और वह मिलना चाहिए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button