ब्रेकिंग
भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह... श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में श्रद्धांजलि के साथ समर स्पोर्ट्स कैंप की शुरुआत... रतलाम में ‘NEET से पहले NEET’ का सफल आयोजन..550 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग...
जनहित ख़बरे

महाशिवरात्रि पर्व पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में आस्था का विशेष आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

Publish Date: February 16, 2026

नई दिल्ली, 15 फरवरी 2026 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विवेक विहार स्थित श्री हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का भव्य वातावरण देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गई थीं। हर-हर महादेव के जयघोष और शिव भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं महाआरती का विधिवत आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल अर्पित कर सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूरे आयोजन में अनुशासन और धार्मिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सनातनी विनोद बिंदल ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महादेव करुणा और कल्याण के प्रतीक हैं तथा उनका आशीर्वाद समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सनातन धर्म की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए सेवा, सत्य और संयम को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।

सनातनी विनोद बिंदल ने युवाओं से विशेष रूप से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महादेव का संदेश है कि जीवन में संतुलन, मर्यादा और सदाचार अपनाकर ही सच्ची सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं से अपील की गई कि सनातन समाज संगठित रहकर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाए रखे, जिससे आने वाली पीढ़ियों तक हमारी गौरवशाली विरासत सुरक्षित और संरक्षित रह सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!