ब्रेकिंग
रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक...
आपकी ख़बररतलाम

जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित…

जिला अभिभाषक संघ की साधारण सभा...

Publish Date: May 5, 2026

(www.csnn24.com)रतलाम जिला अभिभाषक संघ रतलाम की साधारण सभा दिनांक 4-5-2026 को दोपहर 2 बजे अभिभाषक संघ के नवीन हाल में रखी गई। जिसमें कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में दिनांक 20-4-2026 को पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव जिसमें महीलाओं की कार्यकारिणी में 30% भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु दो पद उपाध्यक्ष एवं दो पद सहसचिव के करके उसमें दोनों में एक एक महीला के लिए आरक्षित किए जाने एवं कोषाध्यक्ष पद को महिला के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव अध्यक्ष राकेश शर्मा ने रखा तथा एक वित्त लेखा समिति बनाने जिसमें महिला अभिभाषक अंजना राणा,रेखा सांखला का भी प्रस्ताव रखा जिसे साधारण सभा द्वारा ध्वनि मत से पारित किया। इस प्रकार अंजना राणा एवं रेखा सांखला भी वित्त लेखा समिति की सदस्य होकर कार्यकारिणी का हिस्सा होगी । अध्यक्ष द्वारा एक और प्रस्ताव रखा गया की रतलाम जिला अभिभाषक संघ द्वारा तस्दीक किए बिना कोई भी वकील पत्र न्यायिक कार्यवाही चाहे वह जिला न्यायालय में हो या राजस्व न्यायालय में हो पेश नहीं किया जाएगा और जिला अभिभाषक द्वारा वकील पत्र तभी तस्दीक होगा जब उसमें एक वकील जिला अभिभाषक संघ का होगा तथा यदि किसी प्रकरण में पूर्व से वकील नियुक्त है उसमें कोई भी वकील पत्र बिना एन ओ सी के न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जाएगा यह प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पारित हुआ इस प्रस्ताव के पास होने से माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट याचिका 1404/2025 में दिनांक 16-4-2026 को पारित आदेश जिसमें आदेश दिया गया है की अभिभाषक संघ में महीलाओं की 30% भागीदारी होनी चाहिए का पालन हो जाएगा तथा मध्य प्रदेश में जिला अभिभाषक संघ रतलाम पहला संघ है जो इस प्रकार की समुचित व्यवस्था को लागू कर रहा है साधारण सभा को अभिभाषक अमिन खान साहब, लोकेन्द्रसिंह गेहलोत,निरज सक्सेना ने सम्बोधित किया सभी ने कार्यकारिणी द्वारा अपने कार्यालय के 5 माह में दो साधारण सभा आहुत कर अभिभाषकों की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान करने के लिए प्रशंसा की साधारण सभा का संचालन सचिव चेतन केलवा ने किया इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष सुनील जैन, सहसचिव विरेन्द्र कुलकर्णी , पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल, कार्यकारिणी सदस्य सदस्य यश केथवास,अंशअनिल वर्मा, भूपेंद्र सिंह पंवार,आनन्द बैरागी,द्विव्या शर्मा सहीत बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित थे महिला के सन्दर्भ में प्रस्ताव पारित होने पर महीला अभिभाषकों ने हर्ष व्यक्त किया

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button